Team India and New Zealand

    Loading

    -विनय कुमार

    ICC Women’s Cricket World Cup, 2022 का 8वां मैच 10 मार्च, गुरुवार भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच में न्यूजीलैंड को हर हाल में हराना ही टीम इंडिया का मकसद रहेगा। गौरतलब है कि, ताज़ा महिला वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 107 रनों से धूल चटाई थी। अब दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में खेलप्रेमियों को भारत की जीत की पूरी उम्मीद है। 10 मार्च को होने वाले मैच में अगर भारत की टीम जीत जाती है, तब पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया के पॉइंट्स बढ़ जाएंगे और मजबूत पोजीशन की तरफ आगे बढ़ेगी। 

    आइए पॉइंट्स के हिसाब से जानें

    • भारत ‘बनाम’ न्यूजीलैंड (INDW vs NZW 2022) की भिड़ंत 10 मार्च (गुरुवार) को।
    • यह मुकाबला हैमिल्टन स्थित सेडॉन पार्क में होगा।
    • मैच भारतीय समयानुसार सुबह 6.30 बजे से आरंभ होगा। टॉस के लिए दोनों टीम की कप्तान 30 मिनट पहले मैदान में आएंगी।
    • INDW vs NZW मुकाबले को Star Sports Network के चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।
    • इस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Disney+Hotstar पर भी होगी।

    टीम इंडिया

    मिताली राज (Mitali Raj Captain), हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur Vice Captain), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष, तानिया भाटिया, स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम यादव।

    टीम न्यूजीलैंड

    सोफी डिवाइन (Sofie Divine Captain), एमी स्टारेथवेट (Amy Satterthwaite Vice Captain), सुजे बेट्स, लॉरेन डाउन, मैडी ग्रीन, ब्रूक हालीडे, हेले यानसन, फ्रान जोंस, जैस केर, एमेलिया केर, फ्रांसेस मैक्काय, रोजमैरी माइर, कैटी मार्टिन, हनाह रोव और लिया तुहुहू।