Sachin Tendulkar
File Photo

इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर मराठी में गाना गाते नजर आ रहे हैं।

    Loading

    पुणे: मास्टर ब्लास्टर और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भले ही संन्यास ले चुके हों, लेकिन वह हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं। वह आईपीएल (IPL) में मुंबई टीम (Mumbai Indians) के मेंटर हैं। आईपीएल का 15वां सीजन अब चल रहा है और तेंदुलकर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सचिन की मराठी भाषा (Marathi) का क्रेज एक बार फिर सामने आ गया है। इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर मराठी में गाना गाते नजर आ रहे हैं।

    फ़िलहाल आईपीएल (IPL 2022) चल रहा है, सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) मुंबई इंडियंस के लिए मेंटर के रूप में काम कर रहे हैं। लेकिन मुंबई इस सीजन में अब तक एक भी मैच जीत नहीं पाई हैं। इस सीजन के मैच पुणे और मुंबई में खेले जा रहे हैं। मुंबई का अगला मैच पुणे (Pune) के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी वजह से सचिन मुंबई की टीम को गाइड करने पुणे पहुंचे हैं।

    इसी बीच पुणे (Pune) के रास्ते में कार से जाते हुए सचिन का मराठी के प्रति प्रेम एक बार फिर सामने आ गया है। वह कार में मराठी गाना ‘मी डोलकर डोलकर डोलकर दर्याचा राजा’ गाना सुनते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि सचिन खुश होकर यह गाना गा रहे हैं। इस पूरे लम्हे को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद तेंदुलकर के फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    अब सोशल मीडिया पर सचिन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग सचिन के वीडियो पर कमेंट्स कर रहे है। सचिन के फैंस को उनका यह नया अंदाज़ बेहद पसंद आ रहा हैं।