ipl 2022 rcb vs csk virat-kohli-surpassed-suresh-raina-and-becomes-second-most-sixes-in-t20-cricket-history-by-indians

इस मामले में रोहित शर्मा दुनिया के सातवें बल्लेबाज हैं।

    Loading

    मुंबई: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स (Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings) के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इस मैच में आरसीबी (RCB) ने सीएसके (CSK) को 13 रनों से मात दे दी। इसके साथ ही आरसीबी ने इस सीजन में अपनी छठी जीत दर्ज की। बैंगलोर की इस जीत में विराट कोहली, कप्तान फाफ डु प्लेसी, महिपाल लोमरोर और दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाजों का अहम योगदान रहा। 

    विराट कोहली (Virat Kohli) ने चेन्नई के खिलाफ खेले गए मैच में 33 गेंदों पर 30 रन बनाए। इस दौरान कोहली के बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकला। इस छक्के के साथ विराट कोहली टी20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले अब दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

    विराट कोहली (Virat Kohli)  ने इस मामले में मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले रैना टी20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी थे। विराट कोहली ने साल 2007 से अब तक 336 मैचों की 319 पारियों में 325 छक्के लगाए हैं। विराट कोहली T20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के 23वें खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि, इस मामले में रोहित शर्मा दुनिया के सातवें बल्लेबाज हैं।

    सुरेश रैना (Suresh Raina) ने भी 336 मैचों में 325 छक्के हैं, लेकिन अब विराट उनसे आगे निकल गए हैं। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी 356 मैचों में अब तक 310 छक्के लगा चुके हैं। धोनी टी20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले अब चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 

    रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। रोहित 379 मैचों की 366 पारियों में अब तक 429 छक्के लगा चुके हैं। वहीं, दुनिया में टी20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल का नाम पहले नंबर पर आता हैं। गेल 463 मैचों की 453 पारियों में अब तक 1056 छक्के लगा चुके हैं।