ipl 2022 rr Bhuvneshwar Kumar made a unique record, beat Harbhajan Singh in this case

भुवनेश्वर ने IPL में अब तक खेली कुल 133 पारियों में 25.29 के एवरेज और 7.29 की इकॉनमी से 143 विकेट चटकाए हैं।

    Loading

    -विनय कुमार

    IPL 2022 का पांचवां मुकाबला SRH vs RR था, जो बीते मंगलवार, 29 मार्च को MCA Stadium, Pune में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस मुकाबले में RR के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson Captain) ने 25 गेंदों में इस ताज़ा सीज़न में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 27 गेंदों की पारी में चौकै से ज्यादा छक्के ठोके। इस मैच में उनके बल्ले से 3 चौके और 5 छक्के निकले। संजू ने  55 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने IPL में शेन वाटसन (Shane Watson) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। और इसी मैच में SRH के घातक तेज़ गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvaneshwar Kumar) ने भी एक रिकॉर्ड अपने नाम कायम कर लिया।

    भुवनेश्वर कुमार IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल (जिन गेंदों पर बल्लेबाज़ कोई रन नहीं बना पाए) करने वाले बोलर बन गए। गौरतलब है कि, उनसे पहले यह रिकॉर्ड हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के नाम दर्ज़ था। हरभजन सिंह ने अपने IPL करियर में कुल खेली 160 पारियों में 1268 डॉट बॉल की थी। भुवनेश्वर कुमार ने और भी बेहतरीन औसत के साथ सिर्फ़ 133वीं पारी में ही भज्जी को पछाड़ दिया। भुवनेश्वर कुमार (Bhuvaneshwar Kumar) के नाम IPL में अब 1280 डॉट बॉल हो चुकी हैं। भुवनेश्वर ने IPL में अब तक खेली कुल 133 पारियों में 25.29 के एवरेज और 7.29 की इकॉनमी से 143 विकेट चटकाए हैं।

    एक खास बात ये भी रही कि संजू सैमसन (Sanju Samson) RR के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए। IPL के इतिहास में सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए अब तक 110 छक्के लगाए हैं। उनसे पहले यह बड़ा कीर्तिमान शेन वाटसन (Shane Watson) के नाम दर्ज़ था। शेन वॉटसन ने RR की तरफ से खेलते हुए कुल 105 छक्के जड़े थे। इस मामले में जोस बटलर (Jos Butler) तीसरे स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से उन्होंने कुल 67 छक्के लगाए हैं। चौथे स्थान पर यूसुफ पठान (Yousuf Pathan) हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में RR के लिए 61 छक्के लगाए थे। और पांचवें हैं अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), जिन्होंने RR के लिए खेलते हुए 53 छक्के मारे थे।

    एक खास बात ये भी है कि, RR के कप्तान संजू सैमसन IPL 2020 के बाद IPL में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले खिलाड़ी हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर शिखर धवन हैं। बीते मंगलवार को खेले गए इस ताज़ा सीजन के मुकाबले में संजू सैमसन ने SRH के खिलाफ 4 छक्के स्पिन बोलर की गेंद पर ठोके। आईपीएल कनितिहास बताता है कि सैमसन IPL 2020 से अब तक स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ 26 छक्के ठोक चुके हैं। जबकि, शिखर धवन ने 20 छक्के मारे हैं। नितीश राणा (Nitish Rana) 19 छक्के के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चौथे नंबर पर ईशान किशन (Ishan Kishan) और ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) 17-17 छक्के के साथ मौजूद हैं।