GT Vs MI

Loading

आज 26 मई की शाम 7:30 बजे नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2023 का Qualifire-2 MI vs GT खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा और आधा घंटे बाद जंग की शुरुआत होगी। इस मैच को जीतने के लिए दोनों टीमों अपनी जान झोंक देंगी। क्योंकि, इस मैच में जो टीम जीतेगी, वह IPL 2023 Final Match में 28 मई को इसी मैदान पर CSK के साथ मुकाबला करेगी। आइए जानें इस पिच का मिजाज़ और क्या बोलता है मौसम का अनुमान।

IPL का इतिहास बताता है कि नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के मैदान पर आज जहां खेल होना है, इस मैदान पर अब तक कुल 25 मैच खेले गए हैं। जिसमें पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 12 और टारगेट चेज करने वाली टीम ने 13 मैच जीते हैं। 

गौरतलब है कि, यह मैदान GT का होम ग्राउंड है। और, इस IPL 2023 के ताज़ा सीजन में GT ने इस मैदान पर कुल 7 मैच खेले हैं,  जिसमें से 4 में उसने जीत दर्ज की है। 

IPL का इतिहास बताता है कि GT और MI के बीच अब तक कुल 3 मैच खेले गए हैं। जिसमें 2 मैच IPL 2023 में और 1 मैच IPL 2022 में खेले गए। अब तक खेले गए कुल 3 मैचों में 2 में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की, तो 1 मैच GT के पाले में आया। 

IPL 2023 के ताज़ा सीजन में MI vs GT का पहला मैच 25 अप्रैल को नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला गया था। जिसमें पहले बल्लेबाज़ी करते हुए GT ने 6 विकेट पर 207 रन बनाए थे और MI को जीत के लिए 20 ओवर में 208 रनों का टारगेट दिया था। लेकिन, MI की टीम 9 विकेट खो कर 20 ओवर में 155 रन ही बना सकी और GT 55 रनों से जीत गई। 

IPL 2023 में GT vs MI का दूसरा मुकाबला 12 मई को हुआ था। जिसमें पहले बल्लेबाज़ी करते हुए MI ने 5 विकेट पर 218 रन बनाए थे और GT को जीत के लिए 219 रनों का टारगेट दिया था। इस टारगेट को चेज़ करने मैदान में उतरी GT की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खो कर 191 रन ही बना पाई और MI ने इस मैच को 27 रनों से जीत लिया। 

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आइपीएल में पहली भिड़ंत की बात की जाए, तो वह 12 मई 2022 को IPL 2022 के सीज़न में हुई थी। जिसमें पहले बल्लेबाज़ी करते हुए MI ने 20 ओवर में 6 विकेट खो कर 177 रन बनाए थे और गेट को जीत के लिए 178 रनों का टारगेट दिया था। इस टारगेट को चेज़ करने मैदान में उतरी GT की टीम मुंबई इंडियंस की कसी हुई फील्डिंग और धारदार बोलिंग के सामने 5 विकेट खो कर 20 ओवर में 172 रन ही बना सकी और मुंबई इंडियंस ने 5 रनों से जीत दर्ज़ की थी। 

इस तरह देखा जाए, तो अहमदाबाद के इस मैदान पर हर लिहाज़ से GT मजबूत नज़र आ रही है। 

पिच का मिजाज़ क्या है

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बढ़िया मानी जाती है। इस पिच पर आम तौर पर हाई स्कोरिंग मैच देखे गए हैं। यहां गेंद को बढ़िया उछाल मिलती है। वहीं दूसरी तरफ, तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में बढ़िया स्विंग मिल सकती है। कुछ वक्त बीत जाने के बाद इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों का भी जलवा चल सकता है। यूं तो अब तक खेले गए कुल 25 मैचों में पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 12 और चेज़ करने वाली टीम ने 13 मैच जीते हैं। ज्यादा, अंतर नहीं है। पर, माना जा रहा है कि टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाज़ी करना पसंद कर सकते हैं।

मौसम का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, दिन भले गरम रहेगा, लेकिन शाम ढलते ही वातावरण खुशनुमा हो जाएगा। दिन का तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने और शाम ढलने के बाद 29 डिग्री सेल्सियस के आसान होने का अनुमान है। बारिश की कोई आशंका नहीं है।

विनय कुमार