IPL 2024 Auction Live | IPL 2024 की नीलामी खत्म; 72 खिलाड़ियों पर लगी बोली, सबसे महंगे बीके स्टार्क और कमिंस | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेटDecember, 19 2023

IPL 2024 की नीलामी खत्म; 72 खिलाड़ियों पर लगी बोली, सबसे महंगे बीके स्टार्क और कमिंस

ऑटो अपडेट
द्वारा- Mrinal Pathak
कंटेंट राइटर
द्वारा- Kirtesh Dhoble
कंटेन्ट राइटर
21:59 PMDec 19, 2023

आईपीएल 2024 की नीलामी हुई खत्म, इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी खत्म हो गई है। इस बार हुए ऑक्शन में कुल 72 खिलाड़ीयों को ख़रीदा गया। इस नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर सबसे महंगी बोली लगाई। स्टार्क को केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीँ, सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस पर दूसरी सबसे महंगी बोली लगाई। हैदराबाद ने पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, नीलामी में हर्षल पटेल सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे। हर्शल पटेल पर पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई। समीर रिजवी सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी रहे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा।

21:07 PMDec 19, 2023

इन खिलाड़ियों पर भी लगी बोली

नीलामी के अंतिम राउंड में शाई होप को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा। वहीं,  अरशद खान को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा। जबकि दक्षिण अफ्रीका के नांद्रे बर्गर को राजस्थान रॉयल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा। भारत के अनकैप्ड खिलाड़ी साकिब हुसैन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20   अपने पाले में लिया। जबकि चेन्नई ने अरावले अवनीश को 20 लाख में ख़रीदा। 

21:03 PMDec 19, 2023

मुंबई ने मोहम्मद नबी को 1.5 करोड़ में ख़रीदा

मुंबई इंडियंस ने अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा।

21:03 PMDec 19, 2023

मुंबई ने मोहम्मद नबी को 1.5 करोड़ में ख़रीदा

मुंबई इंडियंस ने अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा।

20:58 PMDec 19, 2023

2 करोड़ में बीके मुजीब उर रहमान

अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान 2  करोड़ में बिक गए। उन्हें अंतिम राउंड में कोलकाता नाइट राइडर्स अपने पाले में लिया।  

20:57 PMDec 19, 2023

8 करोड़ में बीके रिली रोसो

दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज रिली रोसो को नीलामी के अंतिम राउंड में पंजाब किंग्स ने सबसे ज्यादा बोली लगाई। पंजाब ने इस बल्लेबाज को आठ करोड़ में खरीदा।

 

20:42 PMDec 19, 2023

मनीष पांडे को KKR ने बेस प्राइज में ख़रीदा

नीलामी के अंतिम चरण में मनीष पांडे बेस प्राइज 50 लाख रुपये में ही बीके। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पाले में लिया।
Pandey Ji is back in purple! We get Manish Pandey💜— KolkataKnightRiders (@KKRiders) December 19, 2023
20:33 PMDec 19, 2023

गुजरात ने रॉबिन मिंज को बनाया करोड़पति

गुजरात टाइटंस ने झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज पर पैसों की बरसात आकर अपने पाले में लिया। टीम ने 20 लाख रुपये बेस प्राइज वाले रॉबिन मिंज को 3.60 करोड़ रुपये में खरीदा।

20:28 PMDec 19, 2023

नमन धीर, अंशुल कंबोज को मुंबई ने खरीदा

मुंबई ने अनकैप्ड ऑलराउंडर नमन धीर, अंशुल कंबोज को उनके बेस प्राइस 20 लाख में ख़रीदा

20:16 PMDec 19, 2023

4.80 करोड़ में बीके नुवान तुषारा

मुंबई इंडियंस ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा पर पैसों की बरसात की है। 50 लाख बेस प्राइज वाले श्रीलंकन खिलाड़ी को मुंबई ने  4.80 करोड़ रुपये देकर अपने पाले में लिया।

Load More

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: नमस्कार! नवभारत लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज हम यहां इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन (IPL 2024 Auction) से जुड़ी हर जानकारी आप तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। आज आईपीएल 2024 का ऑक्शन दुबई (Dubai) में हो रहा है। जहां सभी टीम 333 खिलाड़ियों पर दांव लगाने के लिए बिलकुल तैयार है। हालांकि इस ऑक्शन में केवल 77 खिलाड़ी ही चुने जाएंगे। जिसमें से 30 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिजर्व हैं। 

दुबई में हो रहा इस ऑक्शन में कई बड़े दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हो रहे हैं। जिन पर टीमों की खास नजर होगी। इन खिलाड़ियों में शार्दुल ठाकुर, वानिंदु हसरंगा, मिचेल स्टार्क, आदिल रशीद और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे प्लेयर्स शामिल हैं। इस ऑक्शन में टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज उमेश यादव भी शामिल हैं।

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.