Many IPL records made in Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians match
हार्दिक पंड्या और पैट कमिंस (File Photo)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: बीते बुधवार (27 मार्च) का दिन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के इतिहास का सबसे रोमांचक दिन रहा है। इस दिन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच ऐतिहासिक मुकाबला (SRH vs MI) खेला गया, जिसमें रिकार्ड्स की झड़ी लगी है। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने कुल मिलाकर 38 छक्के (18 हैदराबाद और 20 मुंबई) जड़े हैं। जबकि इस मैच में दोनों का स्कोर 523 रहा है।

500 से ज़्यादा बने रन

इस मैच में SRH और MI के रन मिलकर कुल 523 रन बने है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। इससे पहले तक कभी भी आईपीएल के एक मैच में 500 का स्कोर नहीं बना है। इसी के साथ 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया है। 3 अप्रैल 2010 को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में कुल 469 रन बने थे।

हैदराबाद के मैदान पर 31 चौके और 38 छक्के

इस मुकाबले में सनराइजर्स टीम ने IPL इतिहास का सबसे बड़ा 277 रनों का स्कोर बनाया। जबकि मुंबई ने आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा चेस 246 रन बनाए। हालांकि मुंबई को 31 रन से हार का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं इस मैच में कुल 4 अर्धशतक बने, जबकि 31 चौके और 38 छक्के भी लगे हैं। यह मैच काफी रोमांचक रहा।

मुंबई को मिली 31 रन से हार

जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जहां SRH के बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों को जमकर धोया। SRH ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट पर 277 रन बनाए। जो आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है। इसके साथ ही हैदराबाद ने आरसीबी का 11 साल पहले का रिकार्ड भी तोड़ दिया है। आरसीबी ने 2013 में 263 रनों का टोटल बनाया था। इस मुकाबले में मुंबई को 31 रन से हार का सामना करना पड़ा।