ईशान किशन-शार्दुल ठाकुर ने किया ‘हेलोवीन पार्टी’ में कपल डांस, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

    Loading

    नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2021‌ (T20 World Cup 2021) में आज यानी 31 अक्टूबर (31 October) को भारत और न्यूज़ीलैंड (IND vs NZ) के बीच मुकाबला होना है। अगर भारत इस टूर्नामेंट (ICC World Cup Tournament) में बने रहना चाहती है तो आज के इस मैच को भारत को हर हाल में जितना होगा। इस मुकाबले पर हर भारतीय फैंस की नजरें टिकी हैं।

    ऐसे में इस बड़े मुकाबले से पहले दबाव को दूर करने के लिए टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ियों ने शनिवार को खूब मस्ती की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल (Viral Video) भी हो रहा है। इस वीडियो को ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की पत्नी प्रीति नारायण (Prithi Narayanan) ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया है, उन्होंने वीडियो के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 𝒫𝓇𝒾𝓉𝒽𝒾 𝒜𝓈𝒽𝓌𝒾𝓃 (@prithinarayanan) 

    इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, भारतीय खिलाड़ी हेलोवीन (Halloween) सेलिब्रेट कर रहे हैं। प्रीति ने वीडियो और तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, ‘आपको हमारी तरफ से हैप्पी हेलोवीन।’ शेयर किए गए वीडियो में शार्दुल ठाकुर और ईशान किशन ‘कपल डांस’ करते नज़र आ रहे हैं। इसे देखकर विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 

    Courtesy: Johns

    इस सेलिब्रेशन के दौरान भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन की फैमिली भी साथ नज़र आईं। 

    बात करें मैच की तो, न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में टीम इंडिया सही कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरना चाहेगी। ऐसी खबरें हैं कि आज के इस मैच में शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। शार्दुल का गेंद और बल्ले के साथ हालिया फॉर्म बेहद शानदार रहा है।

    वहीं युवा बल्लेबाज ईशान किशन भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रह सकते हैं। फिलहाल भारत अपने ग्रुप में न्यूजीलैंड से भी पीछे पांचवें स्थान पर बरकरार है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करके भारत सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को और मजबूत कर सकता है।