Jason Roy was punished for indiscipline, banned for two matches

ECB ने जेसन रॉय को सजा आखिर क्यों दी, इस राज़ से पर्दा अभी तक नहीं उठ पाया है।

    Loading

    -विनय कुमार

    इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी टीम के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) पर 2 मैचों का प्रतिबंध और 2,500 पाउंड का जुर्माना ठोक दिया है। हालांकि, ECB ने इसकी वजह का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ये जरूर रिमार्क किया है कि जेसन पर यह कार्रवाई उनके गैरजिम्मेदाराना बर्ताव को लेकर की गई है। बोर्ड की तरफ से जारी स्टेटमेंट के मुताबिक, जेसन रॉय के बर्ताव में अगर सुधार नहीं आया, तो उन पर एक साल सस्पेंशन भी लग सकता है।

    ECB ने कहा, “क्रिकेट अनुशासन समिति (Cricket Disciplinary Committee) के अनुशासन पैनल ने जेसन रॉय के खिलाफ अपना फैसला लिया है। उन्होंने अपने पर लगे मामलों माना भी है। उनके इस बर्ताव से क्रिकेट, ECB और उनकी स्वयं उन की बदनामी हुई है। उन्होंने ECV की गाइडलाइंस की धारा 3.3 की अवहेलना की है।”

    बोर्ड ने आगे कहा, “जेसन रॉय (Jason Roy) इंग्लैंड के अगले वो 2 मैचों से सस्पेंड किए गए हैं, जिनमें वे चुने जाने के लिए उपलब्ध थे। अगर उनके बर्ताव में सुधार नहीं आया, तो यह सस्पेंशन 12 महीने के लिए भी किया जा सकता है। रॉय पर 2,500 पाउंड का जुर्माना भी ठोका गया है, जो उन्हें 31 मार्च 2022 तक देना है।”

    क्या IPL से नाम वापस लेने का मिला दंड ?

    ECB ने जेसन रॉय को सजा आखिर क्यों दी, इस राज़ से पर्दा अभी तक नहीं उठ पाया है। बोर्ड के नियमों के मुताबिक, अगर किसी कार्रवाई की वजह अनुचित है, तो उसकी पुष्टि करना जरूरी है। गौरतलब है कि, जेसन रॉय ने पिछले दिनों अचानक बायो-बबल की थकान की बात करते हुए IPL 2022 में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans GT) टीम से अपना नाम वापस ले लिया था। आपको याद दिला दें कि इस टीम ने उन्हें IPL Mega Auction -2022 में 2 करोड़ रुपए की बेस प्राइज पर खरीदा था।

    कयास तो यही लगाए जा रहे हैं कि, ECB ने जेसन रॉय के खिलाफ इसी वजह से कार्रवाई की है। ECB ने अपने स्टेटमेंट में एक जगह जरूर कहा है कि, इससे ECB और क्रिकेट की साख को बट्टा लगा है। जिसके बाद यह माना जा रहा है कि हो सकता है इसी वजह से उनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है।

    गौरतलब है कि, Jason Roy ने इंग्लैंड टिकट टीम की तरफ़ से जनवरी 2022 के बाद कोई भी मैच नहीं खेला है। वे आखिरी बार वेस्ट इंडीज के खिलाफ (WI vs ENG T20I Series, 2022) खेली गई T20I सीरीज में दिखे थे। इसके बाद वे PSL में ‘Quetta Gladiators’ की टीम से इस साल मैदान में नज़र आए थे। जिसके बाद IPL Mega Auction-2022 में वे हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की टीम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans GT) में शामिल हुए, लेकिन कुछ दिन बाद ही उन्होंने IPL 2022 से अपना नाम वापस ले लिया।