mahendra singh dhoni-changes-his-instagram-dp-ahead-of-independence-day-i-am-blessed-to-be-a-bharatiya

    Loading

    नयी दिल्ली: भारत को इस 15 अगस्त को आजादी मिलकर 75 साल पूरे हो रहे है। इस मौके पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। भारत सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत भारत सरकार ने सभी देशवासियों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की है। इसके अलावा लोग सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी प्रोफाइल फोटो पर भी तिरंगा की तस्वीर लगा रहे हैं। अब इसी लिस्ट में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का नाम शामिल हो गया है। 

    एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदली। उन्होंने अपनी DP में तिरंगा की तस्वीर लगाई है। इस तस्वीर पर एक खास संदेश भी लिखा है, जिसपर लिखा है ‘भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं’।

    मालूम हो कि, ‘कैप्टन कूल’ के नाम से पहचाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते। धोनी ने अपनी किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर लंबे समय से कोई भी पोस्ट नहीं की।लेकिन, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उन्होंने हिस्सा लिया और वह छा गए। 

    महेंद्र सिंह धोनी के अलावा अन्य कई क्रिकेटर्स भी हर घर तिरंगा अभियान में साथ जुड़े हैं। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने घर पर तिरंगा लहराया, साथ ही फैन्स से अपील करते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लें।

    बता दें कि, धोनी के इंस्टाग्राम पर 39 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं, धोनी सिर्फ चार ही लोगों को फॉलो करते हैं। जिनमें पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और अमिताभ बच्चन का नाम शामिल हैं, वहीं वह अपने इजाफार्म्स अकाउंट को भी फॉलो करते हैं।