former Indian cricketer irfan-pathan-har-ghar-tiranga-abhiyan-video-cricketer-independence-day-2022

    Loading

    नई दिल्ली: भारत को आजादी मिलकर (Independence Day 2022) इस साल 75 साल पूरे हो रहे है। इस मौके पर देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 13 से 15 अगस्त अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील की है। भारत सरकार ने  ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान चलाया है। आम जनता से लेकर कई सेलेब्रिटी इस अभियान से जुड़ें हैं। इसी लिस्ट में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) का नाम भी शामिल हो गया है। 

    हाल ही में इरफान पठान (Irfan Pathan) ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह सभी देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। इस वीडियो में देख सकते है कि, इरफान पठान ने खुद अपने घर पर भी तिरंगा लगाया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Irfan Pathan (@irfanpathan_official)

    इरफान पठान (Irfan Pathan) ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, ‘तिरंगा मेरी शान, तिरंगा मेरी जान। हर भारतीय दिल से गाए तिरंगा मेरा अभिमान। आइए सभी मिलकर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा मुहिम में साथ में मिलकर हर घर पर तिरंगा फहराए।’

    अब सोशल मीडिया (Social Media) पर इरफ़ान पठान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों को इरफ़ान का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा हैं। बता दें कि इरफान पठान क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब कमेंट्री में काफी एक्टिव हैं।

    वहीं, इरफान पठान एक बार फिर मैदान पर वापसी करने वाले हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर सितंबर में इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स के बीच एक मैच होना है। इसमें सौरव गांगुली टीम की कप्तानी करेंगे।