Khaleel Ahmed

    Loading

    -विनय कुमार

    दुनिया के सबसे लोकप्रिय लीग क्रिकेट के महाकुंभ IPL T20 Tournament के ताज़ा ऑक्शन IPL 2022 Mega Auction) के दौरान हुई एक बड़ी गलती हो गई। इस गलती से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI) के साथ मानो धोखा हो गया। दरअसल यह गलती नीलामी करा रहे ऑक्शनर चारू शर्मा (Charu Sharma) से हुई। उस मामले की की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है। ये उस वक्त की बात है जब नीलामी के दौरा भारतीय बोलर खलील अहमद (Khalil Ahmed) पर ‘मुंबई इंडियंस’ ने सबसे बड़ी बोली लगाई थी, लेकिन, उन्हें ‘दिल्ली कैपिटल्स’ (Delhi Capitals DC) को बेच दिया गया।

    आपको याद दिला दूं कि खलील अहमद (Khalil Ahmed) पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals DC) ने 5 करोड़ रुपए की बोली लगाई, जिसके बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI) के लिए आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने 5.25 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। फिर, दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की ओर से पहले 5.50 करोड़ रुपए की बोली पर हाथ उठाया, लेकिन तुरंत ही ऑक्शनर से ठहरने को कहा गया। यहीं ऑक्शनर चारू शर्मा (Auctioner Charu Sharma IPL Mega Auction-2022) से गलती हो गई।

    दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals DC) की तरफ से बोली गई रकम की बोली चारू शर्मा दिल्ली कैपिटल्स के लिए 5.25 करोड़ रुपए की बोली अनाउंस करते नजर आए। और, अंत में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI) का टेबल भी कंफ्यूज नज़र आया और उसने अगली बोली नहीं बोली। जबकि 5.25 करोड़ रुपए की फाइनल बोली ‘मुंबई इंडियंस’ की तरफ़ से ही लगाई गई थी। हालांकि, इस बात पर ‘मुंबई इंडियंस’ की ओर से कोई आपत्ति नहीं जताई गई। 

    खलील अहमद को ऑक्शनर चारू शर्मा ने ‘Delhi Capitals’ के लिए SOLD डिक्लेयर कर दिया। इस गेंदबाज के अपनी टीम में शामिल होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals DC) फ्रैंचाइजी के ऑफिशल्स एक दूसरे को बधाई करते नजर आए। तारीफ़ करने वाली बात तो यह है कि, ऑक्शनर चारू शर्मा की इस गलती पर न ही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals DC) की तरफ से उसी वक्त टोका गया और न ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI) ने आपत्ति ज़ाहिर की।

    दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) IPL स्क्वॉड

    मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI) (25 खिलाड़ी)

    रोहित शर्मा (Captain), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard), इशान किशन (Ishan Kishan), डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis), अनमोलप्रीत सिंह (Anmolpreet Singh), राहुल बुद्धी (Rahul Biddhi), आर्यन जुयाल (Aryan Juyal), बासिल थम्पी (Basil Thampi), मुरुगन अश्विन (Murugan Ashwin), जयदेव उनादकट (Jaidev Unadkat)), मयंक मारकंडे (Mayank Markande), टाइमल मिल्स (Tymal Mills), राइली मेरिडिथ (Riley Meredith), एन तिलक वर्मा (N Tilak Varma), संजय यादव (Sanjay Yadav), जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer), डैनियल सैम्स (Daniel Sams), टिम डेविड (Tim David), मोहम्मद अरशद खान (Mohammad Arshad Khan), रमनदीप सिंह (Ramandeep Singh), ऋतिक शौकीन (Hrithik Shaukeen), अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar), फैबियन एलन (Allen Fabian)।

    दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals DC)(24 खिलाड़ी) 

    ऋषभ पंत (Rishabh Pant Captain), अक्षर पटेल (Axar Patel), पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw), एनरिक नॉर्किया (Anrich Nortje), डेविड वार्नर (David Warner), अश्विन डेब्बार (Ashwin Debbar), सरफराज खान (Sarfaraz Khan), केएस भरत (KS Bharat), यश ढुल (Yash Dhull), मंदीप सिंह (Mandeep Singh), रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell), टिम साइफर्ट, मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman), शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur), कमलेश नागरकोटी (Kamlesh Nagarkoti), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi), खलील अहमद (Khalil Ahmed), चेतन सकरिया (Chetan Sakariya), प्रवीण दुबे (Praveen Dubey), मिशेल मार्श (Mitchell Marsh), ललित यादव (Lalit Yadav), रीपल पटेल (Ripal Patel), विक्की ओस्टवाल (Vicky Ostwal)।