
-विनय कुमार
IPL की सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने वाली फ्रेंचाइजी ‘मुंबई इंडियंस’ (Mumbai Indians MI) की ‘मुंबई इंडियंस एमिरेट्स’ (MI Emirates) ने शेन बॉन्ड (Shane Bond) को अपनी टीम का चीफ़ की जिम्मेदारी भी दे दी है।
गौरतलब है कि फिलहाल शेन बॉन्ड (Shane Bond) मुंबई इंडियंस के बोलिंग कोच हैं। लेकिन, अब वे मुंबई इंडियंस एमिरेट्स (MI Emirates) टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इस बात की आधिकारिक जानकारी फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट ने जारी की है। पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) टीम के बैटिंग कोच होंगे और बोलिंग कोच होंगे विनय कुमार। टीम के प्रबंधन की जिम्मेदारी रॉबिन सिंह के हाथ है। वे जनरल मैनेजर हैं।
MI Emirates announce their ⭐ studded coaching unit 🙌😎
Read to know the details 👉 https://t.co/B8mf5K09qH#OneFamily #MIemirates @MIEmirates @ShaneBond27 pic.twitter.com/8Uoi5P0evv
— Mumbai Indians (@mipaltan) September 17, 2022
गौरतलब है कि शेन बॉन्ड (Shane Bond) आज से करीब 7 साला पी साल 2015 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। उनके बोलिंग कोचशिप में MI ने 4 बार IPL की ट्रॉफी जीती हैं। और, टीम के जनरल मैनेजर के तौर पर रॉबिन सिंह ने मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल में चैंपियन बनाया है। रॉबिन सिंह को मुंबई इंडियंस से जुड़े 12 साल हो रहे हैं।
शेन बॉन्ड ने मुंबई इंडियंस को मुंबई एमिरेट्स का हेड कोच बनाए जाने पर शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि उनकी कोचशिप में टीम और जीत हासिल करे।