
नयी दिल्ली: इंग्लैंड की टीम इस समय पाकिस्तान (England vs Pakistan) के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज चल रही है। गेंदबाजों के लिए यह सीरीज बहुत अच्छी नहीं रही है। खासकर मेजबान पाकिस्तान के गेंदबाजों की अच्छी तरह धुनाई हुई है। दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने 199 रन बनाए। फिर अगले ही दिन शुक्रवार को इंग्लैंड ने 221 रन बनाए। इंग्लैंड के 23 वर्षीय बल्लेबाज हैरी ब्रुक (Harry Brook) ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है।
हैरी ने किसी गेंदबाज पर कोई रहम नहीं किया। लेकिन, मैच के दौरान वह एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। इसके बाद भी हैरी नहीं रुके। वह उसी अंदाज़ में बल्लेबाजी करते रहे।
इंग्लैंड और पाकिस्तान टीम के बीच तीसरा टी20 मैच कल कराची में खेला गया। इस मैच में हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने आक्रामक बल्लेबाजी की। इंग्लैंड की ओर से टी20 में डेब्यू करने वाले इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान के तमाम गेंदबाजों को परेशान किया। उन्होंने महज 35 गेंदों में 81 रन बनाए। ब्रुक ने अपनी पारी में 8 चौके और 5 छक्के लगाए। इंग्लैंड के लिए ब्रुक का यह पहला अर्धशतक था।
“Caught in the grille”
Brook gets a hug from Rauf after the sharp bouncer 🤝#PAKvENG | #UKSePK pic.twitter.com/UZRljMQt9C
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) September 23, 2022
उनकी पारी के दौरान एक लम्हा ऐसा भी आया, जब सभी की दिलों की धड़कन रुक सी गयी थी। 18वां ओवर पाकिस्तान के हारिस रऊफ (Haris Rauf) कर रहे थे। रऊफ 150 किमी प्रति घंटे की औसत गति से गेंदबाजी करते हैं। वह अपनी तेज गेंदों से बल्लेबाजों को हैरान करते हैं। उन्होंने ब्रुक के साथ भी ऐसा ही किया।
रऊफ (Haris Rauf) की तेज रफ़्तार गेंद अक्सर बल्लेबाज के हेल्मेट पर या इसकी ग्रिल पर लगती है। कभी कभी गेंद ग्रिल के अंदर भी गेंद फंस जाती है, जिसने बल्लेबाजों को चोट पहुंचाई है। ऐसा ही कुछ ब्रूक के साथ हुआ। बल्लेबाजी के दौरान रऊफ की गेंद ब्रूक के हेलमेट की ग्रिल में फंस गया। यह देखते ही रऊफ और पाकिस्तानी कीपर मोहम्मद रिजवान उनका हाल जानने के लिए दौड़े। गनीमत रही कि ब्रूक को खंरोच तक नहीं आई थी। इसके बाद रऊफ ने उन्हें गले लगाया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो को देखकर हैरान रह गए है।