नई दिल्ली: टीम इंडिया (Indian Team) के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपने मस्ती भरे अंदाज़ के लिए काफी मशहूर हैं। वह ऑन-ऑफ फील्ड अक्सर मस्ती-मज़ाक करते हुए नज़र आते हैं। उनकी हरकतें उनके फैंस को काफी पसंद आती है। इस समय वह टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज (IND vs WI) दौरे पर हैं। इसी बीच उन्होंने टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के साथ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से लाइव चैट की।
ऋषभ पंत, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार वेस्टइंडीज के त्रिनिदाद में हैं। पंत ने यहीं अपने होटल रूम से इंस्टाग्राम पर लाइव आए और सबसे पहले रोहित और सूर्यकुमार को लाइव वीडियो कॉल किया। वह आपस ने जमकर मस्ती मज़ाक कर रहे थे। इस दौरान पंत ने अपने कई फैंस को भी वीडियो कॉल में जोड़ा और उनसे भी बात की। बाद में पंत ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी को कॉल किया।
🎥 Of The Year 🥺
Glimpse Of Mahi Bhai From Rishabh Pant’s Instagram Live ❤️@msdhoni @ChennaiIPL#MSDhoni #MSD #THALA pic.twitter.com/Uj9tA3ylX9— MS Dhoni Fans Club – W.B (@wbmsdian07) July 26, 2022
जिसके बाद साक्षी ने कॉल अटेंड की और उनसे बात करने लगीं। इसी दौरान कैमरा धोनी की तरफ घुमा दिया गया। धोनी ने पहले तो हाथ लगाकर कैमरे पर आने से मना किया, लेकिन बाद में वह लाइव चैट में आ गए। माही ने भी साक्षी की तरह ही हैलो किया। इसी दौरान पंत ने कहा- भैया को रखो थोड़ी देर लाइव पर।
ऋषभ पंत की यह बात सुनते ही धोनी ने फोन छिना और कॉल कट कर दिया। इस दौरान ऋषभ पंत, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव जमकर हंसने लगे। ऋषभ पंत की इस मस्ती से सभी इतने परेशान थे कि बेड पर लेटे दिखे रोहित शर्मा को भी कहना पड़ गया- ‘मत कर यार ऋषभ।
बता दें कि, टीम इंडिया को 29 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने शिखर धवन की अगुवाई में सीरीज पर कब्जा कर लिया है। हालांकि, सीरीज का तीसरा मैच आज यानी 27 जुलाई को खेला जाना है। जहां भारत की नज़र वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने पर होगी।