rohit sharma and hardik pandya sat separate in Mumbai Indians theme song
रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या (Screengrab From Posted Video)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: 22 मार्च से आईपीएल का 17वां सत्र (IPL 2024) शुरू होने वाला है। इसी बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2024 से पहले अपना थीम सॉन्ग (MI Theme Song) जारी किया है। मुंबई इंडियंस ने सोमवार 18 मार्च को एक वीडियो जारी किया है। जिसमें टीम के खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब इस वीडियो को देखकर नेटिज़न्स ने कई सवाल उठाए हैं। एक बार फिर लोगों ने रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या (Rohit Sharma And Hardik Pandya Relation) के संबंध को लेकर बात करना शुरू कर दिया है। 

दरअसल, ‘मुंबई मेरी जान’ नाम के थीम गीत में सूर्यकुमार यादव, जसप्रित बुमरा, आकाश मधवाल, तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या समेत कई दूसरे खिलाड़ी मुंबई की सड़कों पर शूट करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो की शुरूआत मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से होती है, लेकिन वीडियो में उनका ज़्यादा नहीं है। जिसकी वजह से उनके फैंस भड़क उठे हैं। 

इतना ही नहीं नेटिज़न्स ने इस पर भी सवाल खड़े किए हैं कि वीडियो के आखिरी में रोहित और हार्दिक इतनी दूर क्यों बैठे हैं। ऐसे में अब एक बार फिर इन दोनों खिलाड़ियों के बीच मतभेद की खबरें सुर्ख़ियों में आ गई है। बता दें कि दिसंबर में फ्रैंचाइज़ी ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को उनकी जगह दे दी थी। जिसके बाद काफी बवाल भी हुआ था। 

जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा को लेकर यह कहा था कि वह हमेशा उनकी मदद के लिए हाजिर रहेंगे। हालांकि, रोहित को कप्तानी से हटाने के सवाल पर वह किनारा करते हुए दिखाई दिए। 

बताते चलें कि विंडो ट्रेडिंग के जरिए मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पंड्या को ट्रेड किया था। जिसके बाद मुंबई में उनके आते ही MI ने उन्हें कप्तानी सौंप दी। मुंबई का यह फैसला कई लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आया। हालांकि, मुंबई ने इसे टीम की भलाई वाला फैसला बताया था। भविष्य की बात करते हुए फ्रेंचाइजी ने रोहित को कप्तानी से हटाने का रीजन बताया था।