Rohit Sharma fully supported Hardik Pandya and Jasprit Bumrah: Parthiv Patel
रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह (PIC Credit: Social Media)

Loading

मुंबई: पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने मंगलवार को कहा की हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जब आईपीएल (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तरफ से संघर्ष कर रहे थे तब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने उनका पूरा समर्थन किया था।

पार्थिव ने रोहित के नेतृत्व कौशल की तुलना चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की और कहा कि मुंबई के क्रिकेटर ने कभी कोई गलती नहीं की जबकि चेन्नई के कप्तान ने आईपीएल में अपने लंबे करियर के दौरान कुछ गलतियां की। 

पार्थिव ने मंगलवार को जिओ सिनेमा सेकहा,‘‘सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने (रोहित) हमेशा अपने खिलाड़ियों का समर्थन किया। इसका सबसे अच्छा उदाहरण हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह हैं। बुमराह 2014 में मुंबई इंडियंस से जुड़े और 2015 तक उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था।”

उन्होंने कहा,‘‘वे यहां तक की आधे सत्र के बाद उन्हें वापस भेजने पर विचार कर रहे थे लेकिन रोहित शर्मा को उनकी योग्यता पर भरोसा था और 2016 के बाद उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा।” पार्थिव ने कहा,‘‘ऐसा ही हार्दिक पंड्या के साथ हुआ। वह 2015 में आया और लोकप्रिय बन गया। 2016 में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन पर भरोसा बनाए रखा।” इस पूर्व विकेटकीपर ने रोहित शर्मा की कप्तानी की प्रशंसा भी की।

उन्होंने कहा,‘‘मैच में जब तनावपूर्ण पल होते हैं तो कुछ गलत फैसले या गलतियां हो सकती हैं लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी की विशेषता यह है कि पिछले 10 वर्ष में उन्होंने कोई गलती नहीं की। यहां तक की धोनी ने भी गलतियां की लेकिन आपने रोहित को कभी गलती करते हुए नहीं देखा होगा।”

(एजेंसी)