Rohit sharma is playing his 200th match for Mumbai Indians IPL 2024 SRH vs MI
रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर (PIC Credit: IPL X)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: आज हैदराबाद के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस (SRH vs MI) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने क्रिकेट मैदान पर पैर रखते ही इतिहास रच दिया हैं। रोहित शर्मा हैदराबाद में अपना 200वां आईपीएल मैच (Rohit Sharma 200th Match in IPL) खेल रहे हैं। वह ऐसा करने वाले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जो आईपीएल (IPL 2024) में मुंबई टीम के लिए 200वां मैच खेलने उतरे हैं।

2011 में मुंबई में हुए शामिल

दरअसल, साल 2011 में रोहित को मुंबई इंडियंस ने 9.2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। हालांकि, आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा से कप्तानी छीन ली गई और हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया। जिसके बाद हार्दिक की कप्तानी में मुंबई को पहले मैच में गुजरात के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

रोहित ने जड़ा दोहरा शतक

मुंबई इंडियंस (MI) की टीम की तरफ से आज तक कोई भी बल्लेबाज 200 आईपीएल मैच नहीं खेला है। लेकिन, यह कारनामा रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कर दिखाया है। अब वह ऐसा करने वाले मुंबई इंडियंस के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

MI के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर्स

रोहित शर्मा – 200 मैच*

कीरोन पोलार्ड – 189 मैच

हरभजन सिंह – 136 मैच

लसिथ मलिंगा – 122 मैच

जसप्रीत बुमराह – 121 मैच

ऐसा करने वाले बने तीसरे बल्लेबाज

इतना ही नहीं रोहित शर्मा को क्रिकेट के भगवन सचिन तेंदुलकर ने उन्हें मुंबई की एक जर्सी दी, जिसमें रोहित शर्मा के नाम के नीचे 200 लिखा हुआ था।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा किसी फ्रेंचाइजी की तरफ से आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली (239) और एमएस धोनी (221) ने किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 प्लस मैच खेले हैं।

मुंबई ने जीता टॉस

जानकारी के लिए बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीमें आईपीएल के इस सीजन में अपना-अपना पहला मुकाबला हार चुकी है। ऐसे में दोनों ही टीम इस मुकाबले को जीतकर इस सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश करेगी।