रितिका सजदेह और रोहित शर्मा (PIC Credit: Social Media)
रितिका सजदेह और रोहित शर्मा (PIC Credit: Social Media)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: हाल ही में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल (IPL) इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड करके गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को वापस अपनी टीम में ले लिया है। उसके बाद मुंबई ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम का कप्तान भी बनाया। जिसके बाद फैंस के बीच हंगामा मच गया। ऐसे में अब मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर (Mark Boucher) ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने के पीछे की वजहें बताई। जिसे देखकर रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) ने कुछ ऐसा लिखा जो तेजी अब से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर कह रहे हैं कि ”मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से क्रिकेट से संबंधित फैसला था। हमने हार्दिक पांड्या को बतौर खिलाड़ी वापस अपनी टीम का हिस्सा बनाया। हमारे लिए यह बदलाव का दौर है। भारत में बहुत से लोग समझ नहीं पाते हैं, लोग काफी भावुक हो जाते हैं, लेकिन आप जानते हैं भावनाओं को इससे दूर रखना होगा। मेरा मानना है कि यह एक खिलाड़ी के रूप में रोहित का बेस्ट लाएगा।”

Ritika Sajdeh comment on Mark Boucher Video IPL 2024 MI
रितिका सजदेह कमेंट (PIC Credit: Social Media)

मार्क बाउचर के वीडियो पर रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह ने रिप्लाई किया है। जो अब सुर्ख़ियों में है। रितिका सजदेह ने लिखा है कि ”इसमें बहुत सारी चीजें गलत हैं।” जिसका मतलब है कि रोहित शर्मा की वाइफ मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर की बातों को खारिज करती दिखाई दी हैं। 

उनके इस कमेंट के बाद से ही अब सोशल मीडिया पर रितिका सजदेह का रिप्लाई तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही रोहित शर्मा के फैंस भी अब कमेंट कर अपनी बात रख रहे हैं। ऐसे में अब यह मुद्दा के बार फिर उठ गया है कि मुंबई इंडियंस ने बिना रोहित शर्मा को जानकारी दिए इतना बड़ा फैसला लिया है।