शेन वॉर्न: ऑस्ट्रेलिया का वो महान स्पिनर, जिसने डाली थी ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’

    Loading

    नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई (Australia) टीम के महान स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne Birth Anniversary) का आज यानी 13 सितंबर को जन्मदिन की 53वीं वर्षगांठ है। शेन वॉर्न एक बेहतरीन गेंदबाज हुआ करते थे, जिन्हें एक महान गेंदबाज का दर्जा भी दिया गया था। शेन वॉर्न सदी की सबसे बेहतरीन गेंद (Ball of the Century) डालने के लिए भी मशहूर थे। लेकिन, इसी साल उनकी हार्ट अटैक की वजह से मृत्यु हो गई।

    टेस्ट में 700 विकेट चटकाए, नंबर 2 पर हैं वॉर्न 

    शेन वॉर्न ने क्रिकेट जगत में कई रिकार्ड्स बनाया थे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 700 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले गेंदबाज थे। वहीं दुनिया में उनका स्थान दूसरे नंबर पर आता है। उनसे पहले मुरलीधरन का नाम इस क्लब में शामिल है। शेन वॉर्न के नाम 708 विकेट है, जबकि श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम 800 विकेट हैं।

    Shane Warne
    File Photo

    टेस्ट में 37 बार झटके 5 विकेट

    शेन वॉर्न बेहतरीन लेग स्पिनर भी हुआ करते थे। उन्होंने कुल 145 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उनका बेस्ट 71 रन देकर आठ विकेट लेने का रहा था। वह टेस्ट पारी में 37 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने में कामयाब रहे थे। वहीं टेस्ट मैच में वह 10 बार 10 विकेट भी ले चुके थे। 

    वार्न की बॉल ऑफ द सेंचुरी

    ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वॉर्न द्वारा फेंकी गई सदी की सबसे बेहतरीन गेंद यानी बॉल ऑफ द सेंचुरी की बात करें तो वार्न ने मैदान पर अपना ऐसा जादू बिखेरा था, जिसकी दुनिया आज भी कायल है। 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दौरान उन्होंने एक ऐसी गेंद फेंकी थी, जिसको अगर आज भी देखा जाए तो आप उसे असाधारण गेंद ही कहेंगे। या फिर कुछ लोग इसे चमत्कार से कम नहीं बताएंगे, क्योंकि आमतौर पर क्रिकेट में ऐसा देखना काफी कम मिलता है।  

    File Photo

    दरअसल, 4 रन पर बल्लेबाजी कर रहे माइक गेटिंग को शेन वार्न ने एक ऐसी गेंद डाली, जिसे बॉल ऑफ द सेंचुरी कहा गया था। क्योंकि वार्न ने गेंद को लेग स्टंप के काफी बाहर पिच कराया था और गेंद ने इतना टर्न लिया कि माइक गेटिंग के ऑफ स्टंप्स को जा टकराई और वह आउट हो गए। इस तरह की गेंदबाजी को देख हर कोई हैरान रह गया था। 

    IPL की पहली ट्रॉफी के विजेता कप्तान

    शेन वॉर्न (Shane Warne) IPL विजेता कप्तान भी रह चुके थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में IPL के पहले सीजन यानी, IPL 2008 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals RR 2008) को चैंपियन बनाया था। फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। IPL 2008 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ खेलने वाले महान गेंदबाज और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन  वॉर्न उस सीजन में Man of The Series से सम्मानित किए गए थे।

    Shane Warne
    File Photo

    भारत के खिलाफ डेब्यू, इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच  

    वॉर्न ने 1992 में सिडनी के मैदान पर भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। जबकि इंग्लैंड में 2006-07 की एशेज सीरीज में उन्होंने अपने करियर का 145वां टेस्ट मैच खेलकर संन्यास का ऐलान कर दिया था।

    हार्ट अटैक से हुई मृत्यु 

    ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर रहे पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न का 4 मार्च 2022 को हुआ था। दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई थी। वॉर्न के जिस समय वॉर्न का निधन हुआ वह थाईलैंड में थे।