नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले गए रणजी ट्रॉफी के फाइनल (Ranji Trophy 2023-24) मैच में मुंबई ने विदर्भ (Mumbai vs Vidarbha) को हराकर ख़िताब अपने नाम कर लिया है। इस फाइनल मैच में मुंबई ने 169 रन से जीत दर्ज की है। यह मुंबई का 42वां रणजी का ख़िताब है। मुंबई के इस जीत में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का भी बहुत बड़ा हाथ रहा। उन्होंने टीम की दूसरी पारी में 95 रन की शानदार पारी खेलकर मुंबई को मजबूती दी थी। ऐसे में अब मुंबई की जीत के बाद उन्हें डांस (Shreyas Iyer Dance) करते हुए देखा गया।
दरअसल, मुंबई ने विदर्भ को रणजी के फाइनल मुकाबले में हराकर अपने नाम 42वां खिताब किया। जिसके बाद मुंबई का हर खिलाड़ी जश्न मना रहा था। तभी कैमरे ने टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को डांस करते हुए कैद किया। वह मुंबई की जीत का जश्न डांस करके मनाते हुए नज़र आए। अब सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।
Shreyas Iyer dancing and celebrating Mumbai's Ranji Trophy win. pic.twitter.com/nsfaHuZuhk
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 14, 2024
गौरतलब है कि मुंबई की दूसरी पारी में श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अपने टीम के लिए 95 रन का योगदान दिया। हालांकि वह अपने शतक से चूक गए, लेकिन उनकी शानदार पारी के बदौलत टीम विदर्भ के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। मुंबई ने विदर्भ के सामने 508 रन का टारगेट रखा था।
जानकारी के लिए बता दें कि बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है। ऐसे में रणजी में जिस तरह से श्रेयस ने शानदार पारी खेली है, ऐसे में अब उनके फैंस का मानना है कि अय्यर ने BCCI को अपनी इस पारी से करारा जवाब दिया है।