shreyas-iyer-ipl-2022-auction-kolkata-knight-riders-buys-india-player-for-the-auction-price-of-12-crore-25-lakhs-rupees

माना जा रहा है कि श्रेयस कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के नए कप्तान हो सकते हैं।

    Loading

    बेंगलुरु, आईपीएल 2022 (IPL 2022 Mega Auction) का मेगा ऑक्शन शुरू हो गया है। आज और कल होने वाले इस नीलामी में खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात होने वाली है। इस बार आईपीएल में 600 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। वहीं, अब तक की खबर के मुताबिक, भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) आज के ऑक्शन में करोड़पति बन गए है। ऑक्शन की शुरुआत में ही श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने 12.25 करोड़ रुपये में ख़रीदा है। माना जा रहा है कि श्रेयस कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के नए कप्तान हो सकते हैं।

    आज के मेगा ऑक्शन में भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पर हर किसी नजर थी। श्रेयस की बोली दो करोड़ से शुरू हुई। दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता ने शुरुआत में श्रेयस के लिए जमकर बोली लगाई। आखिर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में श्रेयस अय्यर को खरीद लिया।

    बता दें कि, श्रेयस अय्यर सिर्फ दूसरी बार आईपीएल ऑक्शन (Shreyas Iyer IPL 2022 Auction) में उतरे। साल 2015 में श्रेयस अय्यर पहली बार ऑक्शन में आये थे। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। अय्यर ने अपने डेब्यू सीजन में 14 मैचों में 439 रन बनाए है। इस बार दिल्ली ने श्रेयस को रिटेन किया था, जिसके बाद आज केकेआर ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

    श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में कमाल की बल्लेबाजी की है। श्रेयस ने आईपीएल के 87 मैचों में 31।66 की औसत से 2375 रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर नंबर 3 से लेकर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। अय्यर ने आईपीएल के 7 सीजन में हिस्सा लिया है, जिनमें से 4 बार उन्होंने 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। श्रेयस ने साल 2020 में 519 रन ठोके। वहीं, साल 2019 में उन्होंने 463 रन बनाए थे। साल 2015 में उन्होंने 439 रन बनाए थे। साल 2018 में  उनके बल्ले से 411 रन निकले थे। श्रेयस ने साल 2016 में 6 मैचों में सिर्फ 30 ही रन बना पाए थे।हालाँकि, पिछले सीजन में श्रेयस चोट की वजह से 8 ही मैच खेल पाए और वह 175 रन ही बना पाएं थे।

    श्रेयस ने साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाली थी। वह दिल्ली के सबसे युवा कप्तान थे। अपनी कप्तानी के डेब्यू मैच में ही अय्यर ने 10 छक्कों की मदद से 40 बॉल में 93 रन बनाए थे। साल 2019 में अय्यर के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स 7 साल में पहली बार प्लेऑफ तक पहुंची। वहीं, साल 2020 में दिल्ली की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी। लेकिन 2021 में चोट की वजह से वो आईपीएल के पहले हाफ से बाहर हुए। तब टीम के कप्तान की कमान ऋषभ पंत को सौंप दी गई।