ODI World Cup 2023 के लिए Sri Lanka ने की टीम की घोषणा, IPL की Yellow Army के इस घातक गेंदबाज़ को मिली टीम में जगह

Loading

-विनय कुमार

साल 2023 के अक्टूबर नवंबर महीने में भारत की मेज़बानी में ICC ODI World Cup, 2023 खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में कुल 15 खिलाड़ी शामिल हैं।

गौरतलब है कि IPL 2023 के सीज़न में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के महाघातक तेज़ गेंदबाज मथीशा पथीराना को ICC ODI World Cup, 2023 के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम में शामिल किया है।

Sri Lanka पहले खेलेगी Qualifire Round

ODI World Cup 2023 के साइकल में श्रीलंका की टीम सीधे  पहुंचने में सफल नहीं हुई। केवल 8 टीमों ने ही सीधे क्वालीफाई किया। इसलिए श्रीलंका को पहले क्वालीफाइंग राउंड खेलना होगा।   गौरतलब है कि क्वालीफायर राउंड के मुकाबले 18 जून से जिम्बाब्वे में होंगे। श्रीलंका के अलावा वेस्ट इंडीज भी अबकी बार सीधे नहीं पहुंच पाई। इसलिए उसे भी क्वीफायर राउंड से होकर क्वालीफाई करना पड़ेगा।

Chennai Super Kings के दो धुरंधरों को मिली ODI World Cup 2023 की टीम में जगह

IPL 2023 के सीज़न में CSK की तरफ़ से अपनी घातक गेंदबाज़ी से प्रभावित करने वाले स्पिनर महीष तीक्षणा और मथीशा पथीराना को वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है। सलामी बल्लेबाज़ दिमुथ करुणारत्ने को भी लिया गया है। श्रीलंका के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ICC ODI World Cup, 2023 में श्रीलंका की टीम में वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी निभाएंगे।

ODI World Cup के लिए Sri Lanka की 15 सदस्यीय टीम

दासुन शनाका (Dasun Shanaka Captain), कुसल मेंडिस (Kusal Mendis Vice Captain Wicket-keeper), दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, चरित असालंका, धनंजय डि सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुशमंथा चमीरा, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा, महेश थीक्षणा, मथीशा पथिराना और दुशान हेमंथा।