Ajinkya Rahane
BCCI Photo

Loading

-विनय कुमार

IPL 2023 में शानदार बल्लेबाजी और डोमेस्टिक क्रिकेट में भी बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई। और, वापसी करते ही मैदान में उतरे WTC Final Match 2023 AUS vs IND The, Oval London के मैदान में। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 469 रनों के टारगेट के सामने भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर के सभी तीसमार खां फिसड्डी साबित हुए।

टीम इंडिया में वापसी किए अजिंक्य रहाणे ने पहली पारी की भारतीय बल्लेबाजी की डूबती नैया को संभाला और मैच के तीसरे दिन भारत को फॉलो ऑन से बचाने में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने 89 रनों की पारी खेली। इस प्रशंसनीय सधी हुई पारी के साथ उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने  नाम कर लिया।

गौरतलब है कि अजिंक्य रहाणे ने अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट करियर में 5000 रन के आंकड़े को पार किया। और, टेस्ट क्रिकेट में 5 हज़ार रन बनाने वाले 13वें भारतीय बल्लेबाज़ बने। अजिंक्य रहाणे ने 129 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 89 रन बनाए। रिकॉर्ड्स बताते हैं कि अजिंक्य रहाणे ने 83 टेस्ट मैचों की 141 टेस्ट पारियों की बल्लेबाज़ी में 5 हज़ार रन के आंकड़े को छुआ है।

टेस्ट क्रिकेट में 5,000 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) टॉप पर हैं। दूसरे पायदान पर राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) हैं।

आइए जानें 5 हज़ार से ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के नाम और उनके आंकड़े

1. सचिन तेंडुलकर : 15921 रन 

2. राहुल द्रविड़ : 13265 रन

3. सुनील गावस्कर : 10122

4. वीवीएस लक्ष्मण : 8781 रन 

5. वीरेंदर सहवाग : 8503 रन

6. विराट कोहली : 8430 रन

7. सौरव गांगुली : 7212 रन

8. चेतेश्वर पुजारा : 7168 रन

9. दिलीप वेंगसरकर : 6868 रन

10. मोहम्मद अजहरुद्दीन : 6215 रन 

11. गुंडप्पा विश्वनाथ : 6080 रन

12. कपिल देव : 5248 रन

13. अजिंक्य रहाणे : 5020 रन