KL Rahul Captain LSG
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    लीग क्रिकेट के महासमर IPLE के ताज़ा सीज़न IPL 2022 में अब तक 22 मैच खेले जा चुके हैं। अब तक के मुकाबलों के बाद IPL Points Table में फिलहाल टॉप पर है राजस्थान रॉयल्स (RR), दूसरे पायदान पर KKR, तीसरे पर LSG, चौथे नंबर पर GT, पांचवें पर RCB, छठे पर DC सातवें पायदान पर मौजूद हैं। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संजू सैमसन (Sanju Samson), केएल राहुल (KL Rahul Captain LSG) लखनऊ सुपर जायंट्स की, हार्दिक पांड्या के हाथ कप्तानी ‘गुजरात टाइटंस’ की, ऋषभ पंत के हाथ ‘दिल्ली कैपिटल्स’ (Rishabh Pant Captain DC) की और ‘पंजाब किंग्स’ (Mayank Agrawal Captain PBKS) की कप्तानी मयंक अग्रवाल के हाथ में है।

    IPL में बतौर कप्तान केएल राहुल, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या और मयंक अग्रवाल का प्रदर्शन बढ़िया रहा है, लेकिन बल्लेबाज़ी में इनका जलवा नजर नहीं आया है। यानी, कप्तानी में दम, पर बल्लेबाज़ी बेदम है।

    आपको याद दिला दें कि, केएल राहुल IPL 2020 में पहली बार किसी टीम के कप्तान बने थे। ‘पंजाब किंग्स’ ? Punjab Kings PBKS) के कप्तान बनाए गए थे। उनकी बल्लेबाज़ी की स्ट्राइक रेट की बात की जाए तो IPL 2017 में 146.49 IPL 2018 158.41, IPL 2019 135.39 रही थी। लेकिन, टीम की कप्तानी संभालने के बाद IPL 2020 में उनकी स्ट्राइक रेट लुढ़क कर 129.34 पर आ गई थी।  IPL 2021 में थोड़ा सुधार नज़र आया और यह 138.80 पर आई। उन्होंने पिछले सीजन में 138.80 की स्ट्राइक रेट से 626 रन बनाए थे। लेकिन, IPL 2017 और IPL 2018 वाला रौब फिर नहीं दिखा।

    ऋषभ पंत (Rishabh Pant Wicket-keeper Batter Captain) ने IPL 2021 में पहली बार किसी टीम की कप्तानी संभाली। उन्होंने पिछले सीज़न IPL 2021 में 128.52 की स्ट्राइक रेट से 419 रन बनाए थे, जबकि इससे पहले उनकी स्ट्राइक रेट ज्यादा थी। IPL 2018 में 173.60 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 684 रन और IPL 2019 में 162.67 की स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए थे। लेकिन, IPL 2020 उनके लिए ठंडा रहा। कुल खेले 14 मैचों में उनके बल्ले से केवल 343 रन निकले थे, इसके बावजूद उनकी स्ट्राइक रेट 113.95 की थी।

    संजू सैमसन (Sanju Samson Captain IPL) ने IPL 2021 में ‘राजस्थान रॉयल्स’ (Rajasthan Royals RR) की कप्तानी संभाली। पिछले सीजन में उनके बल्ले से 136.72 की स्ट्राइक रेट से 484 रन निकले थे। हालांकि, इससे पहले IPL 2020 में 158.89 की स्ट्राइक रेट से 375 रन, IPL 2019 में 148.69 की स्ट्राइक रेट से 342 रन और IPL 2018 में 137.81 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 441 रन अपने खाते में जोड़े थे। 

    मयंक अग्रवाल (Mayank Agrawal Captain PBKS IPL) की बात की जाए तो बतौर फुल टाइम कप्तान उनका यह पहला सीजन है। इस ताज़ा सीजन में अब तक खेले मैचों में उन्होंने 105.00 की स्ट्राइक रेट से केवल 42 रन ही बनाए हैं। हालांकि, इससे पहले IPL 2021 में 140.44 की स्ट्राइक रेट से 441 रन, IPL 2020 में 156.45 की स्ट्राइक रेट से 424 रन, IPL 2019 में 141.88 की स्ट्राइक रेट से 332 रन और IPL 2018 में 127.66 की स्ट्राइक रेट से 120 रन उन्होंने अपने खाते में टीम की तरफ से जोड़े थे।

    हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya Captain IPL GT) का बतौर कप्तान IPL में यह पहला सीजन है। IPL का इतिहास बताता है कि उन्होंने अब तक के अपने आईपीएल करियर में कुल 96 मैच खेले हैं। जिसमें उनके बल्ले से 150.56 की स्ट्राइक रेट से 1617 रन निकले हैं। IPL 2022 के ताज़ा सीजन में उनके बल्ले से 122.61 की स्ट्राइक रेट से 141 रन निकले हैं। इससे पहले की बात की जाए तो, IPL 2020 में 178.98 की स्ट्राइक रेट से 281, IPL 2019 में 191.42 की स्ट्राइक रेट से 402 और IPL 2018 में 133.33 की स्ट्राइक रेट से उनके बल्ले से 260 रन निकले थे। हालांकि, IPL 2021, यानी पिछले सीजन में उनका बल्ला थोड़ा ठंडा नज़र आया था। पिछले सीजन में उन्होंने कुल खेले 14 मैचों में 113.39 की स्ट्राइक रेट से केवल 127 रन बनाए थे।