T20 WC के बाद भारतीय टीम का इस चुनौतियों से होगा सामना, जानिए टीम इंडिया का कंप्लीट शेड्यूल

    Loading

    -विनय कुमार 

    भारतीय क्रिकेट टीम ‘ICC T20 WORLD CUP TOURNAMENT, 2021’ के बाद चार देशों की टीम के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज (Bilateral Series) खेलेगी।  BCCI ने इसे लेकर पूरा शेड्यूल जारी कर दी है।

    गौरतलब है कि टीम इंडिया 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक UAE और Oman में ‘ICC T20 WORLD CUP TOURNAMENT, 2021’ खेलेगी। वहीं इस वर्ल्ड कप के बाद इसी नवंबर 2021 से अगले साल के जून (2022) के बीच भारतीय क्रिकेट टीम अपने होम ग्राउंड पर 4 टेस्ट मैच, 14 T20 इंटरनेशनल और 3 वनडे इंटरनेशनल मैच खेलेगी।

    BCCI की तरफ से जारी इस शेड्यूल के मुताबिक, 8 महीने की इस अवधि में टीम इंडिया न्यूजीलैंड (New Zealand नवंबर-दिसंबर 2021), वेस्ट इंडीज (West Indies फरवरी 2022), श्रीलंका (Sri Lanka फरवरी-मार्च 2022) और साउथ अफ्रीका (South Africa जून 2022) के साथ अपने होम ग्राउंड में सीरीज खेलेगी।

    इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम दिसंबर 2021- जनवरी 2022 में साउथ अफ्रीका का दौरा (India on South Africa Tour) करेगी। BCCI के शेड्यूल के मुताबिक IPL 2022, अप्रैल-मई 2022 में होगा। टीम इंडिया न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैच और 3 T20I मैच खेलेगी। जबकि वेस्ट इंडीज (West Indies) के खिलाफ भारत 3 वनडे और 5 T 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी।

    श्रीलंका की टीम भारत के दौरे पर आएगी। (Sri Lanka on India Tour) और भारत के खिलाफ 2 टेस्ट मैच और 3 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। साइट अफ्रीका (South Africa) की टीम का भारत दौरा यूं तो केवल 10 दिनों का होगा। लेकिन इस दौरे में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 T20 मैचों में भिडंत होगी। 

    BCCI से जुड़े एक ऑफिशल ने बयान दिया और कहा, ‘‘हमने 14 T20 इंटरनेशनल मैच इसलिए रखे गए हैं, क्योंकि एक साल के भीतड़ ऑस्ट्रेलिया में एक और ‘ICC T20 WORLD CUP, 2020’ होना है। उस बड़े प्रोग्राम से पहले हमें अच्छी संख्या में मैच खेलने की आवश्यकता है।’’

    एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 4 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मुकाबले (IND vs NZ Test Series 2021) कानपुर और मुंबई के मैदानों में खेले जाएंगे। जबकि, श्रीलंका के खिलाफ बाकी के 2 टेस्ट (Sri Lanka vs India Test Series, 2021) मैचों की मेजबानी बेंगलुरु और मोहाली को दी है गई है। रोटेशन पॉलिसी (Rotation Policy BCCI) के तहत लिमिटेड ओवर क्रिकेट (ODI T20) के 17 मैचों की जगह चुनी गई है, जिसमें जयपुर (Jaipur), रांची (Ranchi), लखनऊ (Lucknow), विशाखापट्टनम (Visakhapatnam), कोलकाता (Kolkata), अहमदाबाद (Ahmedabad), कटक (Cuttack), त्रिवेंद्रम (Trivendrum), चेन्नई (Chennai), राजकोट (Rajkot) और दिल्ली (Delhi) को मेजबानी का अवसर मिलेगा। 

    टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल-

    भारत बनाम न्यूजीलैंड

    * 17 नवंबर 2021: पहला T20 I मैच (जयपुर)

    * 19 नवंबर 2021 : दूसरा T20 I (रांची)

    * 21 नवंबर, 2021 : तीसरा T20 I (कोलकाता)

    * 25 से 29 नवंबर: पहला टेस्ट मैच (कानपुर) 

    * 3 से 7 दिसंबर: दूसरा टेस्ट मैच (मुंबई)

    भारत बनाम वेस्ट इंडीज

    * 6 फरवरी 2022: पहला ODI (अहमदाबाद)

    * 9 फरवरी 2022 : दूसरा ODI (जयपुर)

    * 12 फरवरी 2022: थर्ड ODI (कोलकाता)

    * 15 फरवरी 2022: पहला T20 I (कटक)

    * 18 फरवरी 2022: दूसरा T20 I (विशाखापट्टनम)

    * 21 फरवरी 2022: तीसरा T20 I (त्रिवेंद्रम)

    भारत बनाम श्रीलंका 

    * 25 फरवरी से 1 मार्च 2022 : पहला टेस्ट मैच (बेंगलुरु)

    * 5 से 9 मार्च 2022 : दूसरा टेस्ट मैच (मोहाली)

    * 13 मार्च 2022: पहला T20 I (मोहाली)

    * 15 मार्च 2022: दूसरा T20 I (धर्मशाला)

    * 18 मार्च 2022: तीसरा T20 मैच (लखनऊ)

    भारत बनाम साउथ अफ्रीका 

    * 9 जून 2022: पहला T20 I मैच (चेन्नई)

    * 12 जून 2022: दूसरा T20 I मैच (बेंगलुरू)

    * 14 जून 2022: तीसरा T20 I मैच (नागपुर)

    * 17 जून 2022 : चौथा T20 I मैच (राजकोट)

    * 19 जून 2022: पांचवां T20 l (दिल्ली)।