india-vs-pakistan-match-in-asia-cup-2022-ind-vs-pak-t20-match-schedule-updates

    Loading

    -विनय कुमार

    ICC T20 World Cup, 2021 के करीब एक साल बाद क्रिकेट की दुनिया के दो सबसे बड़े दुश्मन Asia Cup, 2022 टूर्नामेंट में एक-दूसरे का सामना एक बार फिर करेंगे। भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK Asia Cup, 2022) एशिया कप (Asia Cup) में एक बार फिर से भिड़ेंगे। यह मुकाबला 28 अगस्त को होगा। इस हाई वोल्टेज मैच के टिकट की बिक्री आज से आरंभ हो गई है। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन टिकट विंडो खुलते ही थोड़ी देर में करीब 6 लाख लोगों ने टिकट की डिमांड की, जबकि दुबई इंटरनेशनल क्रिक्रेट स्टेडियम की क्षमतत सिर्फ 25 हजार की है।

    टिकट की भारी डिमांड से पता लगाया जा सकता है कि भारत और पाकिस्तान का मैच देखने वाले दीवानों की दीवानगी कैसी होगी। इतिहास गवाह है कि दोनों देशों के मुकाबले दुनिया में सबसे ज्यादा रोमांच भरे होते हैं। और, क्रिक्रेटप्रेमियों को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का बेसब्री से इंतजार रहता है।

    सुनील गावस्कर की कप्तानी में भारत बना पहला चैंपियन

    एशिया कप के पहले एडीशन (Asia Cup, 1986) में भारत ने खिताब पर कब्ज़ा जमाया और चैंपियन बना। उस वनडे विजेता टीम के कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) थे। Asia Cup के अब तक के 14 टूर्नामेंट के इतिहास में भारत ने सबसे ज्यादा बार फाइनल मुकाबले जीते हैं। भारत 7 बार चैंपियन बना। और, दूसरे नंबर पर 5 बार खिताब जीतने के साथ श्रीलंका है।

    किस देश ने कब-कब जीते Asia Cup के खिताब 

    भारत : Asia Cup 1984, 1988, 1990/91, 1995, 2010, 2016, और Asia Cup 2018

    श्रीलंका : Asia Cup 1986, 1997, 2004, 2008 और Asia Cup 2014

    पाकिस्तान : Asia Cup  2000 और 2012

    एशिया कप फाइनल हारने वाली टीम

    Asia Cup Finals में कौन कितने बार हारा

    भारत सबसे ज्यादा 7 बार  चैंपियन रहा है। लेकिन, 3 बार फाइनल मुकाबले में हारी भी है टीम इंडिया।

    श्रीलंका : 6

    भारत : 3

    बांग्लादेश : 3 

    पाकिस्तान : 2