World Cup 2023 from October 5, final in Ahmedabad Narendra Modi Stadium Report

Loading

-विनय कुमार

भारत की मेज़बानी में ICC ODI World Cup 2023 का आरंभ 5 अक्टूबर को होगा। इस वर्ल्ड कप का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच (ENG vs NZ ODI World Cup 2023) खेला जाएगा।

इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड दोनों क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टक्कर की टीमें हैं। इसलिए उम्मीद है कि यह मुकाबला जबरदस्त होगा। इस वर्ल्ड कप का आरंभ तो अहमदाबाद में होगा की, 19 नवंबर को ICC ODI World Cup 2023 Final Match भी इसी मैदान पर खेला जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, इस आगामी वर्ल्ड कप में भारत की पहली भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी। के और, संभावना है कि यह मैच चेन्नई के चिदंबरम अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच महायुद्ध 15 अक्टूबर को होगा।

गौरतलब है कि ODI World Cup 2023 भारत की मेज़बानी में होने जा रहा है। जिसमें सभी देश की टीमें आ रही हैं, लेकिन पाकिस्तान के भारत में खेलने पर अभी पाकिस्तान की तरफ से स्पष्ट नहीं हुआ है।

इन ग्राउंड्स पर खेले जाएंगे ODI World Cup 2023 के मैच

आपको याद दिला दें कि ICC ODI World Cup 2023 के मैच अहमदाबाद, कोलकाता, दिल्ली, इंदौर, धर्मशाला, गुवाहाटी, राजकोट, रायपुर और मुंबई में खेले जाएंगे। सेमीफाइनल मुकाबले मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में होने की संभावना है।