virat-kohli-shares-his-workout-video-on-independence-day

Loading

नई दिल्ली: भारत में इस साल 77वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) बड़ी धूमधाम के साथ मनायागया है। एक तरफ देश में हर कोई स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम के साथ मनाते हुए नज़र आया। वहीं, दूसरी ओर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) कुछ ऐसा करते हुए नज़र आए, जिसे देख अब हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। 

विराट कोहली (Virat Kohli) ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने खास कैप्शन के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने एक खास कैप्शन भी दिया। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘छुट्टी है फिर भी भागना तो पड़ेगा।’ विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग विराट कोहली की तारीफ कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विराट कोहली हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। इतना ही नहीं वह आयरलैंड के खिलाफ आगामी तीन टी20 मैचों में भी नजर नहीं आएंगे। 34 साल के विराट अब 2 सितंबर को खेले जाने वाले एशिया कप 2023 के भारत बनाम पाकिस्तान मैच में नज़र आएंगे।