WTC Final match will start today, AUS vs IND teams will clash in the field

Loading

आज ICC World Test Championship 2021-23 का फाइनल मुकाबला (WTC 2023 AUS vs IND The Oval) दोपहर 3 बजे से आरंभ होगा। द ओवल के मैदान में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आज से 11 जून के दरम्यान एक दूसरे को पटखनी देकर टेस्ट क्रिकेट की दुनिया का बादशाह बनने के लिए खून पसीना एक कर देंगी।

गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का यह दूसरा एडिशन है। WTC 2019-2021 सीजन के फाइनल WTC Final 2021 में भी भारत मैदान में थी। लेकिन, सामने न्यूजीलैंड की टीम थी। उस खिताबी भिड़ंत में न्यूज़ीलैंड ने जीत दर्ज़ की थी।

आज AUS vs IND ऑस्ट्रेलिया से घमासान

पहले एडिशन के फाइनल में न्यूज़ीलैंड से मिली हार के कारणों पर निश्चय ही भारतीय टीम ने चिंतन, मनन और मंथन की होगी। और, अबकी बार WTC Final 2023 में उन गलतियों को नहीं दोहराना चाहेगी। आज मैदान में ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ टीम होगी, जिसमें घातक गेंदबाजों के साथ राखड़ बल्लेबाज़ों की भरमार है। ऐसे में टीम इंडिया को अपनी रणनीति तैयार करनी होगी।

ICC Trophy का भारत को 10 साल से इंतज़ार

गौरतलब है कि भारत ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में ICC इवेंट्स की तीन ट्रॉफी जीती। साल 2007 में ICC T20 World Cup, ICC ODI World Cup 2011 और ICC Champions Trophy 2013 पर भारत ने कब्ज़ा जमाया था। उसके बाद टीम इंडिया ने एक भी आईसीसी की ट्रॉफी नहीं जीती। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट के पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप 2021 के फाइनल तक पहुंची ज़रूर थी, पर बाज़ी न्यूजीलैंड मार ले गई। अबकी बार कप्तान रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका है। यदि टीम इंडिया WTC Final 2023 जीत जाती है, तो रोहित शर्मा की कप्तानी में यह पहली आईसीसी ट्रॉफी भारत के नाम होगी।

WTC Final 2023 के लिए  रखा गया है Reserve Day 

बारिश की आशंकाओं के मद्देनजर को WTC 2023 Final  के लिए रिजर्व डे रखा गया है।  रिजर्व डे का इस्तेमाल तभी होगा, यदि 7 जून से 11 जून के दरम्यान किसी दिन का खेल खराब हो जाए। आपको याद दिला दें कि WTC Final 2021 के पिछले सीज़न का निर्णायक मुकाबला का नतीजा भी रिजर्व डे के दिन ही आया था, जिसमें (NZ vs IND WTC 2021 London) न्यूजीलैंड ने ट्रॉफी जीती थी।

-विनय कुमार