पैरालंपिक 2020: सुमित अंतिल ने रचा इतिहास, 68.55 मीटर के विश्व रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण जीता

    Loading

    टोक्यो: भारत के पैरा खिलाड़ी सुमित अंतिल (Sumit Antil) ने टोक्यो पैरालंपिक  2020 (Tokyo Paralympics 2020) में इतिहास रच दिया है। जेवेलिन थ्रो में 68.55 मीटर थ्रो का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए उन्होंने गोल्ड मेडल जीत लिया है। इसी के साथ सुमित भारत के पैरा खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने जेवेलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता है। सुमित के इस गोल्ड के साथ भारत के पैरालंपिक  2020 में दो गोल्ड मेडल हो गए हैं।

    सुमित ने इस मुकाबले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है उन्होंने पहले प्रयास में 66.95 मीटर का थ्रो किया, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 68.08 मीटर भाला फेंककर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा सुमित ने अपने प्रदर्शन में और सुधार किया और पांचवें प्रयास में 68.55 मीटर का थ्रो कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया

    जेवेनिल थ्रो में तीसरा मेडल 

    भारतीय खिलाडियों का पैरालंपिक  2020 में लगातार शानदार प्रदर्शन जारी है। सुमित अंतिल के गोल्ड जीतने के बाद जेवेनिल थ्रो में भारत ने तीन मेडल अपने नाम कर लिए हैं। इसके पहले सोमवार को देवेंद्र झाझरिया ने जहां सिल्वर मेडल जीता था, वहीं सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई 

    सुमित की इस रिकॉर्ड जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, “पैरालंपिक में हमारे एथलीट चमकते रहेंगे! पैरालिंपिक में सुमित अंतिल के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन पर देश को गर्व है। सुमित को प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई। आप सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

    दो गोल्ड के साथ कुल सात मेडल 

    भारत के पैरालंपिक 2020 में दो गोल्ड के साथ अब तक कुल सात मेडल हो चुके हैंसुमित के पहले सोमवार को भारत की स्टार पैर शूटिंग खिलाड़ी अवनी लेखारा ने 10 मीटर रायफल प्रतियोगिता में गोल्ड पर निशाना लगाया। भारत ने अब तक करीब दो गोल्ड, चार सिल्वर सहित एक कांस्य पदक जीता है