सानिया मिर्जा: गुड़िया खेलने की उम्र में रैकेट से दोस्ती, ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं

    Loading

    नई दिल्ली: भारत की पहली ग्रैंड स्लैम जीतने वाली महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza Birthday) आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रही हैं। सानिया का जन्म आज ही के दिन 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपना बचपन हैदराबाद में बिताया और वहीं से उनके करियर की भी शुरुआत हुई। बता दें कि का आज का दिन सानिया के लिए इसलिए भी खास रहता है की आज ही के दिन उनकी मां का जन्मदिन होता है।  

    जन्मदिन के मौके पर जानें सानिया की उपलब्धियां 

    सानिया मिर्जा ने 14 साल की छोटी उम्र में अपने टेनिस करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 1999 में शुरुआत करने के अगले साल ही पाकिस्तान में खेले गए इंटेल जूनियर चैंपियनशिप जी-5 मुकाबले में सिंगल और डबल मुकाबले में जीत हासिल की।सानिया के इस सफर  2003 का साल सबसे रोमांचक मोड़ लेकर आया, जिसमें सानिया ने विंबलडन में डबल्स के दौरान जीत हासिल की। 

    सानिया ने 2005 के आखिरी में उनकी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग 42 थी जो किसी भी भारतीय टेनिस खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा थी।बता दें कि सानिया को 2005 में अक्टूबर माह के दौरान टाइम पत्रिका ने उनका नाम एशिया के 50 नायकों में शामिल किया था।

    Photo:@Time Magazine

    सानिया मिर्ज़ा को साल 2005 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसके बाद साल 2009 में सानिया मिर्जा भारत की तरफ से ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बनीं। सानिया साल 2010 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीय स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी में से एक थीं।

    उन्हें 2006 में ‘पद्मश्री’ सम्मान से नवाजा गया, यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं।  सानिया को 2006 में अमेरिका में विश्व की टेनिस की दिग्गज हस्तियों के बीच डब्ल्यूटीए का ‘मोस्ट इम्प्रेसिव न्यू कमर अवॉर्ड’  भी प्रदान किया गया है। 

    टेनिस में दोबारा वापसी 

    29 साल की उम्र में छह ग्रैंडस्लैम खिताब (तीन महिला युगल, तीन मिश्रित युगल) जीत चुकीं सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह किया। 2018 में इजहान का जन्म हुआ। सानिया ने मां बनने के तीन साल बाद फिर इंटरनेशनल टेनिस में दोबारा वापसी की। और यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ उन्होंने होबार्ट इंटरनेशनल महिला युगल का खिताब भी जीता।