Year ender 2023 Indian sports Players in 2023
Designed Photo

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: खेल जगत (Sports) में साल 2023 खट्ठी-मीठी यादों से भरा रहा। एक तरफ जहां इस साल भारत के खिलाड़ियों (Indian Players) ने शानदार प्रदर्शन कर कई मेडल (Medals) अपने नाम किए, वहीँ दूसरी तरफ भारत की ही टीम (Team India) एक बड़ा खिताब जीतने में नाकाम रहे। ऐसे में देखें तो 2023 में खेल जगत (Indian Players In 2023) में खुशियां और गम दोनों ने दस्तक दी। तो चलिए आज कुछ ऐसे ही ख़ुशी और गम भरे पलों के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं… 

खुशियों की बहार…

एशियाई खेल में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन

भारत ने एशियाई खेल में एतिहासिक प्रदर्शन किया है। 72 साल की इतिहास में पहली बार भारत ने एशियाड में पदक का शतक पूरा किया है। इस साल भारत ने कुल 107 पदक जीते हैं। जिसमें एथलेटिक्स में 29 (6 गोल्ड, 14 सिल्वर, 9 कांस्य), निशानेबाजी में 22 (7 गोल्ड, 9 रजत, 6 कांस्य) और तीरंदाजी में 9 (5 स्वर्ण, 2 रजत, 2 कांस्य) पदक जीते। एशियाई खेलों में भारत की तरफ से कुल 655 एथलीट शामिल हुए थे।

नीरज का रहा जलवा 

25 साल के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने 88.88 मीटर के अपने सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ लगातार दूसरी बार एशियाड में गोल्ड जीता है। नीरज के अलावा ओडिशा (87.54 मीटर) के 28 वर्षीय जेना अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ दूसरे स्थान पर रहे। यह भाला फेंक खेल में ऐसा पहला मौका था, जब दो भारतीय पहले दो स्थान पर रहे थे। 

Year Ender 2023 in Sports
Designed Photo

पैरा एशियाई खेल

हांगझोड में एशियाई पैरा खेलों का आयोजन हुआ था। इस टूर्नामेंट में भारतीय पैरा एथलीट ने इतिहास रचा है। भारत ने 111 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर अभियान खत्म किया। जिसमें 29 गोल्ड, 31 सिल्वर और 51 कांस्य पदक शामिल थे। पैरा एशियाई खेल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत ने पदकों का शतक लगाया है। इससे पहले 2018 में भारत ने 72 पदक हासिल किए थे, जो देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। इस बार भारत से ऊपर चीन, ईरान, जापान और कोरिया थे।

2023 में हॉकी ने मारी बाजी 

भारतीय हॉकी के लिए साल 2023 बेहद शानदार रहा। इस साल हॉकी में भारत ने कई खिताब अपने नाम किए। इस साल मार्च में एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन भी भारत के ओडिशा में हुआ। भारत ने पहली बार एशियन महिला चैपियनशिप रांची में और फिर एशियन पुरुष चैंपियनशिप चेन्नई में मेजबानी की। 

Year Ender 2023 in Sports
Designed Photo

इसके अलावा भारत ने इस साल सब जूनियर वर्ग, सीनियर पुरुष और महिला वर्ग के अलावा फाइय ए साइड हॉकी के पुरुष और महिला वर्ग में छत एशियाई खिताब भी जीता। साथ ही चीन में एशियाड में पुरुष टीम ने खिताब जीतकर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। वहीँ महिला टीम ने एशियाड में कांस्य पदक अपने नाम किया। 

निशानेबाजी में सिफत के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

2023 निशानेबाजों के लिए काफी शानदार रहा। मुख्य रूप से इस साल एशियाई खेलों में निशानेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया है। उन्होंने इस वर्ग में कुल 22 पदक जीते हैं, जिसमें से सात गोल्ड, 9 रजत और छह कांस्य पदक शामिल थे। भारत के पंजाब की युवा निशानेबाज सिफत कौर सामरा ने इतिहास रचा है। उन्होंने  महिलाओं की 50 मीटर राइफल श्री पोजिशन में 469.6 अंक के स्कोर के साथ एशियाई रिकॉर्ड, एशियाई खेल रिकॉर्ड और विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 

Year Ender 2023 in Sports
Designed Photo

मुक्केबाजी में महिलाओं ने दिखाया दम 

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने विश्व बैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाया है। महिला मुक्केबाजों ने इस साल चार गोल्ड पदक जीतकर 17 साल पुराने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर ली है। एशियाड में लवलीना बोरगोहेन को छोड़ कोई भी फाइनल में नहीं पहुंचा और उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीँ निकहत जरीन लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनकर दिग्गज मैरीकॉम के बाद ऐसा करने वाली दूसरी मुक्केबाज बनीं। उनके अलावा नई दिल्ली में हुई विश्व चैंपियनशिप में नीतू घाघस, लवलीना और स्वीटी बुरा भी पहली बार विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

पैरा तीरंदाजी में मुजाहीन शीतल देवी का दिखा कमाल 

पैरा एशियाड में तीरंदाजों में भारत को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। इस टूर्नामेंट में भारत के नाम सात पदका रहे जिनमें दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य है। भुजाहीन तीरंदाज शीतल देवी ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने महिला एकल कंपाउड स्पर्धा और मिश्रित टीम स्पर्धा में गोल्ड अपने नाम किया। जबकि महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।

Year Ender 2023 in Sports
Designed Photo

सात्विक-चिराग की जोड़ी बनी वर्ल्ड नंबर 1 

भारत ने एशियाई खेलों में बैडमिंटन में एक स्वर्ण के अलावा तीन पदक जीते। यह बैडमिंटन का एशियाड में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। भारत ने पहली बार पुरुष टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। हालांकि भारत के पास पहली चार स्वर्ण पदक जीतने का मौका था, लेकिन फाइनल में भारत को चीन से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 

Year Ender 2023 in Sports
Designed Photo

इसके अलावा पुरुष युगल में सात्विक साइराज रांकीरडी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने गोल्ड मेडल जीता। वह दुनिया की नंबर एक जोड़ी भी बने। दोनों ने इंडोनेशिया ओपन बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 टूनमिंट में भी पुरुष युगल खिताब जीता। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। वहीं, एक कांस्य पदक पुरुष एकल में एचएस प्रणय ने जीता। 

एशियाई खेलों में क्रिकेट

एशियाई खेलों में पहली बार हिस्सा ले रही महिला क्रिकेट टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत का सीना गर्व से जौड़ा किया। 

Year Ender 2023 in Sports
Designed Photo

गम के आंसू… 

विश्व खिताब जीतने से चूका भारत 

भारतीय क्रिकेट जगत के लिए 2023 कुछ खास नहीं रहा। यह साल शायद ही कोई भूल पाएगा। इस साल भारत वनडे विश्व कप का खिताब जीतने से महज़ एक कदम दूर रह गया। इस साल भारत के हाथों यह सबसे बड़ी हार हाथ आई थी। वनडे के फाइनल में पहुंचने के बावजूद टीम इंडिया के हाथ ट्राफी नहीं आ पाई। फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराकर छठी बार वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया। इस हार से हर कोई बेहद आहात हुआ था। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के आंखों में गम से आंसू भी देखे गए थे। 

Year Ender 2023 in Sports
Designed Photo

क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी क्षति

क्रिकेट के पूर्व दिग्गज बिशन सिंह बेदी का इस साल 23 अक्तूबर 2023 को निधन हो गया, यह क्रिकेट जगत से ऐसी दुखद खबर है, जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी ने 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

Year Ender 2023 in Sports
Designed Photo

कुश्ती के लिए 2023 रहा मनहूस 

कुश्ती के लिए 2023 बेहद खराब रहा। इस साल भारतीय कुश्ती की दुनिया में हलचल ही देखी गई। भारतीय पहलवान कोर्ड इस साल कुछ भी कमाल नहीं दिखा पाए। एशियाई खेलों में पहलवान एक भी स्वर्ण पदक नहीं जीत पाए।

Year Ender 2023 in Sports
Designed Photo

WFI और पहलवानों के बीच हुई खींचतान का भी काफी असर पड़ा। इतना ही नहीं साक्षी मलिक ने संन्यास का ऐलान किया। बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने अपना अवार्ड भारत सरकार को वापस लौटा दिए।