Chhattisgarh Seven people killed while extracting limestone from a mine after it collapsed in the Bastar district
Photo: @ANI/ Twitter

    Loading

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में शुक्रवार को एक गांव में चूना पत्थर की खदान का कुछ हिस्सा गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह महिलाएं शामिल हैं। यह हादसा नगरनार थाना क्षेत्र के मालगांव गांव में हुई  है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से यह जानकारी मिली है। 

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, यह घटना जिले के मुख्यालय जगदलपुर से करीब 12 किलोमीटर दूर नगरनार थाना क्षेत्र के मालगांव गांव में हुई है। उन्होंने कहा, “पीड़ित खदान में मिट्टी खोद रहे थे, तभी उसका एक हिस्सा धंस गया, जिससे वे मलबे में फंस गए।”

    उन्होंने कहा कि, सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि, पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, केवल सात लोग मिट्टी खोद रहे थे लेकिन बचाव कार्य अभी भी चल रहा है।

    मुख्यमंत्री ने जताया दुःख 

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘जगदलपुर के मालगांव में एक खदान में हादसे के दौरान श्रमिकों की दुखद मृत्यु का समाचार मिला है। ईश्वर दिवंगत श्रमिकों की आत्मा को शांति एवं उनके परिवारों को हिम्मत दे। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। अन्य फंसे हुए लोग सुरक्षित निकलें, ऐसी प्रार्थना है।’