रायपुर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले पूर्व कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के खिलाफ 33 वर्षीय महिला की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। पाठक फिलहाल संचालक भू अभिलेख के पद पर पदस्थ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने जांजगीर चांपा जिले की पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के सामने उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पेश किया था।
Chhattisgarh: FIR registered against the then collector of Janjgir-Champa dist JK Pathak for allegedly raping a woman on May 15. SP (in pic) says “She alleged that he used to send her obscene messages & raped her in his office. Mobile records verified. FIR registered, probe on.” pic.twitter.com/nnhtq3b0QO
— ANI (@ANI) June 3, 2020
महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले महीने की 15 तारीख को जनक प्रसाद पाठक ने महिला के पति को नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देकर कलेक्ट्रेट परिसर में उसके साथ बलात्कार किया था। महिला का पति सरकारी विभाग में है। अधिकारियों ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि पाठक ने उसके मोबाइल में अश्लील मैसेज भी भेजा है। महिला ने मैसेज का स्क्रीन शाट लेकर पुलिस को दिया है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने आज पाठक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पाठक का तबादला 26 मई को कलेक्टर जांजगीर चांपा के पद से संचालक भू अभिलेख के पद पर किया गया था। उससे संपर्क नहीं हो पाया है।