pm modi, chattisgarh
PM मोदी

Loading

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में आगामी मंगलवार 7 नवंबर को पहले चरण के मतदान के लिए आज 5 नवंबर को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। वहीं चुनाव गाइडलाइन के अनुसार, आज शाम पांच बजे तक यहाँ प्रचार थम जाएगा। इसके साथ ही सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिन विधानसभा क्षेत्रों (Vidhansabha Election 2023) में मतदान होने हैं, वहा के प्रत्याशी आज दोपहर 3 बजे तक प्रचार कर सकेंगे। 

वहीं जिन क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होने हैं, वहां के प्रत्याशी शाम 5 बजे तक ही प्रचार कर सकेंगे। मतदान खत्म होने के समय से 48 घंटे पहले सार्वजनिक मंचों से प्रचार प्रसार पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में अब सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सभी दलों के दिग्गज नेता आज छत्तीसगढ़ के कई जगहों में अपनी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

इसके पहले प्रदेश में जहां प्रचार के आज आखिरी दिन BJP की ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनावी सभा लेने के लिए मोर्च पर हैं। वहीं कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व आखिरी दिन फिलहाल चुनावी सभा से गायब है।

भूपेश बघेल पर लगे आरोप

मामले पर पार्टी सूत्र के अनुसार आखिरी दिन कांग्रेस की ओर से प्रचार के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कोई सभा नहीं है। चुनाव से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी ED द्वारा 508 करोड़ के मामले में आरोप लगाया गया है। जिसके चलते कांग्रेस बैकफूट है। हालांकि यह भी बताया जाता है कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका आगामी 7 नवंबर को राहुल गांधी आठ नवंबर और खरगे 9 नवंबर को छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार के लिए आ सकते हैं।