Chhattisgarh New CM BJP leader Vishnu Deo Sai
छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णु देव साय (PIC Credit: X)

Loading

रायपुर: छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री (Chhattisgarh New CM) को लेकर विचार-विमर्श को खत्म करते हुए भाजपा (BJP) के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की अहम बैठक में विष्णु देव साय (Chhattisgarh New CM Vishnu Deo Sai) के नाम पर मुहर लगाई है। विष्णु देव छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी विधायक दल (BJP Legislative Party Meeting) की रविवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। हालांकि, पहले से ही विष्णु देव के मुख्यमंत्री बनाए जाने का अनुमान लगाया जा रहा था। 

मुख्यमंत्री रेस में थे कई नाम 

आदिवासी समुदाय से आने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय के अलावा मुख्यमंत्री के रेस में विधायक रेणुका सिंह, राज्य के पूर्व मंत्री रामविचार नेताम, लता उसेंडी और गोमती साय शामिल थे। हालांकि, ये रेस विष्णु देव साय के नाम हुई। ऐसे में अब वह छत्तीसगढ़ की कमान संभालने को तैयार है।   

BJP ने जीतीं आरक्षित 17 सीटें 

जानकारी के लिए बता दें कि राज्य की आबादी में आदिवासी समुदाय की हिस्सेदारी 32 फीसदी है। ऐसे में यह अनुमान पहले से ही लगाया जा रहा था कि भाजपा किसी ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) या आदिवासी समुदाय से ही मुख्यमंत्री को चुनेगी और ऐसा ही हुआ। भाजपा ने इस बार अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित 29 सीट में से 17 सीट जीती हैं। वहीं भाजपा ने 2018 में आदिवासियों के लिए आरक्षित सीट में केवल तीन सीट ही जीती थी। जबकि कांग्रेस ने 2018 में संभाग की सभी 14 सीट जीती थीं। 

सादगी के लिए मशहूर हैं नए मुख्यमंत्री 

विष्णुदेव साय की बात करें तो वह छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कुनकुरी में अमित शाह ने उनके लिए जनसभा की थी। इस दौरान अमित शाह ने कहा था कि ‘कुनकुरी से आप (जनता) विष्णु को विधायक बना दीजिए मैं बड़ा आदमी बना दूंगा।’ छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री विष्णु अपनी सादगी के लिए काफी मशहूर हैं।