priyanka
File Pic

Loading

नई दिल्ली. आज जहां कांग्रेस महाधिवेशन (Congress Plenary Session)  के दूसरे दिन यानी शनिवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबोधन होगा तथा तीन प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। वहीं इस महाधिवेशन के दूसरे दिन राजनीति, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। 

इसी बीच आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वागत में सड़कों पर फूलों की पंखुड़ियां बिछाई गईं। दरअसल कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा आज रायपुर पहुंची हैं।  

जानकारी हो कि, कांग्रेस का 3 दिवसीय महाधिवेशन बीते गुरुवार को यहां आरंभ हो गया। पहले दिन पार्टी के संचालन समिति ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सदस्यों का चुनाव नहीं होगा, बल्कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सदस्यों को नामित करने के लिए अधिकृत होंगे। 

कांग्रेस के संविधान में संशोधन का प्रस्ताव भी दिया गया जिसके तहत पार्टी के संगठन में सभी स्तर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यक समुदाय के लिए 50% प्रतिनिधित्व सुनिश्चित और सुरक्षित किया जाना है।