monkeypox
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां अब मंकीपॉक्स (Monkeypox) का 5वां केस भी सामने आया है। इस संक्रमित महिला की उम्र 22 साल है, जिसे फिलहाल लोकनायक अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 

    फिलहाल महिला की अब तक की ट्रैवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है। वहीं देश में मंकीपॉक्स के अब तक कुल 10 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 5 दिल्ली से और 5 केरल से मिले हैं। वहीं दिल्ली में मिले 5 संक्रमितों में से 3 नाइजीरियाई नागरिक हैं। गौरतलब है कि, देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला बीते 14 जुलाई को केरल के कोल्लम में पाया गया है।

    जानें क्या है मंकीपॉक्स ?

    गौरतलब है कि, मंकीपॉक्स मानव चेचक के समान एक दुर्लभ वायरल संक्रमण है। पहली बार 1958 में शोध के लिए रखे गए बंदरों में पाया गया था। वहीं मंकीपॉक्स से संक्रमण का पहला मामला 1970 में दर्ज हुआ था। यह रोग मुख्य रूप से मध्य और पश्चिम अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्रों में होता है और कभी-कभी यह अन्य क्षेत्रों में भी पहुंच जाता है।