
नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Erathquake) और NCR के आसपास के इलाके में धरती जोर से कांपी है। दरअसल यहां भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।इस भूकंप के तेज झटकों के चलते दिल्ली में काफी देर तक धरती हिलती रही, जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों और दफ्तरों से निकलकर बाहर खुले स्थान पर आ गए हैं। घटना पर विवरण का इंतजार है।
An earthquake with a magnitude of 6.2 on the Richter Scale hit Nepal at 2:51 pm today: National Centre for Seismology pic.twitter.com/CgXYfjFjKX
— ANI (@ANI) October 3, 2023
राजधानी दिल्ली में इस भूकंप का आने का समय दोपहर 2 बजकर 53 मिनट रहा। वहीं नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप आज यानी मंगलवार 3 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर आया। इसका केंद्र नेपाल में रहा। इसकी गहराई पृथ्वी के तल से 10 किमी रही। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 रही।
वहीं उधम सिंह नगर में भूकंप की वजह से धरती कांपी है। ये झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस तीव्रता के भूकंप के दौरान भारी सामान और फर्नीचर हिलता हुआ दिखाई दे सकता है।
भूकंप के इस तेज झटके के लगते ही लोग घरों और दफ्तरों से बाहर आने लगे। ऐसा भी माना जा रहा है कि, इस भूकंप से भारी नुकसान हो सकता है। भूकंप की तीव्रता बेहद ज्यादा है। इससे जनहानि होने की भी आशंका है। वहीं आज उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।