dead body
Representative Image

Loading

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पर एक ही परिवार के 6 सदस्यों की एक साथ जान चली गई। जिसके बाद इस इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों को यह समझ ही नहीं आया की आखिर हुआ क्या? बता दें कि यह भयानक घटना दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके से सामने आई है।

सो रहे थे परिवार के सदस्य

दिल्ली नॉर्थ ईस्ट जिले के डीसीपी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह घटना गुरुवार की रात की है। दरअसल, कमरे में सभी लोग मच्छर भगाने वाले मॉर्टिन का कॉइल जलाकर सोए थे। अचानक कॉइल बिस्तर पर गिर गया। जिसकी वजह आग सुलगने लगी।

जहरीले धुंए ने ली जान

ऐसे में कमरा बंद होने की वजह से अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड बन गई। जिसे सूंघने की वजह से परिवार के सभी 6 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि मृतक लोगों में  4 पुरुष, एक महिला और बच्चा भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक मृतक बच्चे की उम्र डेढ़ साल के करीब बताई गई है।

जांच में जुटी पुलिस

 बता दें कि जब पुलिस को इस घटना की जानकारी प्राप्त हुई तो पुलिस ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। तो वहीं घायल 2 लोगों का इलाज जारी है। हालांकि, पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।