नोएडा मेट्रो स्टेशन पर बर्थडे मनाने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद YouTuber गौरव तनेजा को मिली जमानत

    Loading

    मुंबई: YouTuber Flying Beast उर्फ ​​गौरव तनेजा (Gaurav Taneja) को गिरफ्तार होने के कुछ घंटों बाद ही जमानत दे दी गई है। तनेजा को नोएडा पुलिस ने शनिवार शाम को उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक मेट्रो स्टेशन पर अपना जन्मदिन मनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी नोएडा के सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर हजारों लोगों के इकट्ठा होने के बाद हुई। बढ़ते COVID-19 मामलों के मद्देनजर नोएडा में लगाए गए निषेधाज्ञा के उल्लंघन के लिए गौरव तनेजा को पुलिस ने हिरासत में लिया था, अब उन्हें जमानत दी गई है। 

    बता दें, YouTuber गौरव तनेजा ने एक्वा लाइन के सेक्टर 51 के अंदर अपने जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया। स्टेशन के नीचे टोकन बांटे जा रहे थे, जिससे लंबी-लंबी कतारें लग रही थीं और जाम लग गया था। मेट्रो यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।  वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद वह तुरंत पहुंची और कार्रवाही की। पुलिस ने कहा कि उन्हें पार्टी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। 

    आपको बता दें, गौरव तनेजा देश के सबसे लोकप्रिय YouTubers में से एक है, जिसके इंस्टाग्राम पर 3.3 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। हाल ही में, उन्हें और उनकी पत्नी रितु को स्टार प्लस के रियलिटी शो, स्मार्ट जोड़ी में भी देखा गया था। शो में कई सेलिब्रिटी जोड़ियों को अपनी केमिस्ट्री को साबित करने के लिए टास्क दिया गया था। इस शो को अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने जीता था।