अहमदाबाद: गुजरात में विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) से पहले भाजपा सरकार (BJP Government) ने सियासी जाल बिछाना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगामी चुनाव से पहले पार्टी में ज्यादा से ज्यादा लोगों को में शामिल करने और अपना शिक्का और मजबूत करने में जुटी है। ऐसे में मंगलवार को सूरत (Surat) के डायमंड मर्चेंट दिलीप धापा (Diamond Businessman Dilip Dhapa) बीजेपी में शामिल हो गए है।
उल्लेखनीय है कि, गुजरात में अपने कर्मचारियों को आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रचार कार्य से रोकने वाले हीरा व्यापारी थापा ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की सदस्यता ले ली है। इस बीच आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इस कदम की आलोचना करते हुए दावा किया है कि, बीजेपी लोगों की इच्छा दबाने की कोशिश कर रही है।
पार्टी की सदस्यता की ग्रहण
हीरा कारोबारी दिलीप धापा ने बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय ‘श्री कमलम’ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गुजरात प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सी आर पाटिल ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी। पाटिल ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने श्रीकमलम में सूरत के हीरा व्यापारी दिलीप धापा का बीजेपी में स्वागत किया। उन्होंने अपने फैक्टरी के कर्मचारियों को रेवड़ी विक्रेता पार्टी के लिए प्रचार करने से रोका और चेतावनी दी कि ऐसा करता कोई मिलेगा तो उसे निकाल दिया जाएगा। उन्होंने यह कदम स्वेच्छा से उठाया था।’’
પોતાના કારખાનામાં રેવડી વેચનારની પાર્ટીનો પ્રચાર નહીં કરવાનો તેમજ જો કોઈ કરશે તો તેમને નોકરી માંથી છુટા કરવામાં આવશે તેવી જાહેરાત જેમણે સ્વયંભૂ કરી હતી એ સુરતના હીરા ઉદ્યોગપતિ શ્રી દિલીપભાઈ ઢાપાનું પ્રદેશ કાર્યાલય શ્રી કમલમ્ ખાતે ભાજપામાં સ્વાગત કર્યું. pic.twitter.com/FqJAbRWaZU
— C R Paatil (@CRPaatil) September 27, 2022
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इसुदान गढ़वी ने कहा कि, लोकतंत्र में लोग पसंदीदा पार्टी का चुनाव करने के लिए स्वतंत्र हैं। क्या आप गुजरात में लोगों के चुनाव के अधिकार को छीनने वालों और कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी देने वालों को सम्मानित कर गुंडा राज लाना चाहते हैं। गढ़वी ने बीजेपी पर हमला करते हुए यह भी कहा कि, कहां से आप ऐसी ओछी मानसिकता लाते हैं? एक ओर आप लोगों को नौकरी नहीं दे सकते। अब, आपके अधीन गुजराती मौजूदा नौकरी गंवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, यह समय गुजरातियों के लिए जागने का है।