Gujarat Kheda Shiv Yatra Stone Pelting
Photo: Twitter

Loading

खेड़ा:  गुजरात के खेड़ा में शिव यात्रा के दौरान पथराव हुआ। पथराव में तीन पुलिसकर्मियों समेत कई घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने छह पत्थरबाजों समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पथराव के बाद इलाके में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने फ्लैगमार्च निकाला। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। पथराव के बाद  तनाव बढ़ गया है।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा सकता है कि एक समुदाय के लिए धार्मिक स्थल के ऊपर खड़े होकर पत्थर फेंक रहे हैं, जिसके बाद दोनों ओर से पत्थऱबाजी शुरू हो जाती है।

क्या है मामला?

गुजरात के खेड़ा जिले के थसरा में शिव यात्रा पर पथराव की खबर सामने आई है। यहां निकाली गई श्रावण शोभा यात्रा पर पथराव किया गया है। यह मामला शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। इस घटना में दोनों समुदायों के तनाव है। माहौल पर काबू पाने के लिए फोर्स को बुलाया गया और इलाके में तैनात कर दिया गया।

यात्रा में 700-800 लोग हुए थे शामिल 
इस मामले में एसपी राजेश गढ़िया ने बताया कि हर साल श्रावण महीने के आखिरी दिन शिव मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जाती है। इस बार इस यात्रा में 700-800 लोग शामिल हुए थे। जैसे ही शोभा यात्रा तीन बत्ती इलाके में पहुंची तो कुछ लोगों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया।

प्रशासन मामला शांत कराने में जुटी
एस पी गढ़िया ने जानकारी दी कि शांति बनाने की कोशिश की जा रही है। दोनों समुदायों के नेताओं से बातचीत की जा रही है, ताकि इलाके में सुकून बहाल किया जा सके। पथराव में शामिल लोगों की पहचान करके उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

नूंह में भी शोभा यात्रा पर हुआ था पथराव 
नूंह में भी शोभा यात्रा पर पथराव हुआ था, जिसके बाद हरियाणा के कई हिस्सों में हिंसा हुई थी। नूंह में हुई हिंसा के मामले में हरियाणा सरकार ने बड़ी कार्रवाई भी की है। पुलिस ने बिट्टू बजरंगी, कांग्रस नेता मामन खान समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था।