SUICIDE

    Loading

    भोपाल.  बैतूल (Betul) से आ रही एक बड़ी ही अजीबोगरीब खबर के अनुसार यहां एक युवक खुदखुशी (Suicide) के तीन असफल प्रयास कर चुका है। दरअसल किसी के बताने पर पहले उसने ज्यादा शराब पीकर जान देने की कोशिश की। जब असफल रहा तो जहर का भी सेवन किया, इससे भी जब बच गया तो उसने फांसी लगा ली। फिलहाल युवक का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज भी चल रहा है।

     खुदकुशी के तीन असफल प्रयास

    दरअसल ये मामला चिचोली थाना इलाके के पाठाखेड़ा का है। यहाँ के डॉक्टरों के मुताबिक चिचोली CHC से रैफर होकर जिला अस्पताल पहुंचे 35 साल के रविन्द्र कटारे ने सुसाइड के लिए एक साथ 3 बार प्रयास किए हैं। डॉ. अजय महोरे के अनुसार रविन्द्र ने पहले तो बेसुध होने तक शराब पी। जब उसे होश आया तो उसने कोई जहरीला पदार्थ का भी सेवन कर लिया। उसके बाद भी जब बच गया तो उसने फांसी के फंदे पर लटक जान देने की कोशिश की । फिलहाल जहरीला पदार्थ तो उसके शरीस से निकाल दिया गया है, लेकिन उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं डॉक्टर के मुताबिक मरीज रविन्द्र बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहा है, जिसके चलते इलाज में उन्हें दिक्कत आ रही है।

    क्यों की मरने की कोशिश

    दरअसल खबर के अनुसार युवक की खुद की टैक्सी है। वह शुक्रवार सुबह ही घर लौटा था। इसके बाद भाई विनोद ने बताया कि रविन्द्र द्वारा कुछ खा लेने और फांसी लगाने की जानकारी मिलने पर वह उसे लेकर अस्पताल में पहुंचा है। बताया जा रहा है कि शायद भाभी सीमा से उसकी कुछ अनबन हो गई थी। जिसके चलते उसने पहले तो छक करशराब पी और फिर कुछ खा लिया। अब उसने क्या खाया इसकी जानकारी तो फिलहाल नहीं है। इसके बाद उसने घर में ही आत्महत्या करने की गरज से फांसी लगाने का असफल प्रयास भी किया। लेकिन सही समय पर देखने से उसे फंदे से नीचे उतार लिया गया । कहबर लिखे जाने तक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।  अब तक पुलिस उसका बयान भी नहीं ले पाई है। लेकिन इस मामले की अब कई एंगल से जांच हो रही है।