Dhirendra Krishna Shastri
FILE- PHOTO

    Loading

    नई दिल्ली/छतरपुर. आज मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर में यहां के पं. धीरेन्द्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) के पन्ना रोड स्थित बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) में एक महिला की मौत हो गई है। दरअसल किडनी की समस्या से पीड़ित यह महिला आज बीते बुधवार को अपने पति के साथ अर्जी लगाने पहुंची थी। तभी पंडाल में लाइन में खड़े-खड़े वह अचानक गिर पड़ी और वहीं उसने अपना दम तोड़ दिया।

    जानकारी के अनुसार, 33 साल की यह महिला नीलू उर्फ नीलम अपने पति देवेंद्र सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के महाराजपुर से आई हुई थी। वहीं पति देवेंद्र सिंह‎ ने बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय‎ से बीमार भी थी। इससे निजात‎ पाने के लिए वह बागेश्वर धाम पहुंची थी। जहां उसने सुबह खाना खाया था। उसके बाद पंडाल में अर्जी के लिए लाइन में खड़ी हुई। इसी दौरान वह अचानक बेहोश हो गई। फिलहाल परिजन उसका शव उत्तरप्रदेश अपने गृह ग्राम वापस ले गए हैं।

    मामले पर मृतका के पति देवेंद्र ने बताया कि, “बीते 7 दिनों से प्रतिदिन यहां परिक्रमा कर रहे थे। पत्नी अच्छे से खाना-पीना कर रही थी। वहीं बुधवार को भी परिक्रमा लगाई थी। यहां दरबार लगने वाला था। मैं भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचा था। सुबह तक तो तबीयत ठीक ही थी। उसे दरबार में बिठाकर बाहर आया था। मैं परिक्रमा लगाकर भीतर गया तो देखा पत्नी की थोड़ी तबीयत थोड़ी मुझे नाजुक लग रही थी। हालांकि ऐसा अक्सर होता था।” मामले पर पुलिस ने बताया कि महिला का जिला अस्पताल में‎ पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति‎ साफ हो सकेगी।