Corona Death PTI
PTI Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में सोमवार को कोरोना ग्राफ में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,005 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से चार मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,60,737 और मृतक संख्या 1,48,143 हो गई है।

    1,044 लोग हुए कोरोना से ठीक

    स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,044 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद कोरोना मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,00,626 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 98.01% और डेथ रेट 1.83% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 11,968 एक्टिव मरीज है।

    मुंबई में 407 नए केस

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में 407 नए मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हुई है। जिसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या 1,127,954 और मृतक संख्या 19,660 पर पहुंच गई है। शहर में आज 163 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,105,317 हो गई है। फिलहाल शहर में 2,977 एक्टिव मरीज है।