Corona Death in Maharashtra
PTI Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में शुक्रवार को कोरोना ग्राफ में उछाल दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 263 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से दो रोगियों की मौत हो गई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 78,80,337 और मृतक संख्या 1,47,853 हो गई है।

    203 संक्रमण मुक्त

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 240 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,31,029 हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर कुल 1,455 हो गई है। यहां आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

    आंकड़ों के मुताबिक नंदुरबार, लातूर, हिंगोली, उस्मानाबाद, अकोला, बुलढाणा, यवतमाल, भंडारा, गोंदिया और गडचिरोली जिले में एक भी एक्टिव मरीज नहीं है।

    मुंबई में 155 नए केस, एक की मौत

    राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में 155 नए मामले दर्ज किए गए हैं और एक की मौत हुई है। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,061,332 हो गई है। शहर में अब तक 16,564 लोगों की महामारी से मौत हुई हैं। शहर में आज 116 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,040,870 हो गई है। फिलहाल शहर में 898 एक्टिव मरीज है।