Corona Death
PTI Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra)में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 999 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 49 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,23,344 और मृतकों की संख्या 1,40,565 हो गई है। इस बात की जानकारी शनिवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,020 लोग कोरोना से उबरे हैं। राज्य में अब तक 64,66,913 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 12,219 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

    राज्य में आज रिकवरी रेट 97.64 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं 1,19,432 होम क्वारंटाइन और 1,028 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    गौरतलब है कि शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 997 मामले सामने आए थे और 41 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 945 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।

    मुंबई में आए 247 नए मामले

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में 247 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 331 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    शहर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,59,328 हो गई हैं, जबकि 16,290 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,37,671 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल शहर में 2,819 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

    मुंबई में आज 41,078 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 118,67,158 नमूनों की जांच की जा चुकी है।