Crime

Loading

महाराष्ट्र: गुस्से में इंसान कब क्या कर जाए यह कोई नहीं बता सकता, कुछ ऐसी ही एक घटना महाराष्ट्र के अहमदनगर से सामने आ रही है। दरअसल यहां एक परिवार पर बेवजह जानलेवा हमला किया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह हमला चचेरे भाई ने किया है। खेत में पाइप लाइन तोड़ने को लेकर आक्रोश में तेजाब, तलवार से अपने ही भाई पर हमला कर दिया। आइए यहां जानते है पूरी खबर…. 

मामूली बात पर जानलेवा हमला 

जी हां दिल दहला देने वाले इस हमले में युवक की आंखों में तेजाब डाल दिया गया, जबकि महिलाओं के सिर पर तलवारों से वार किया। इस घटना से जिले में हड़कंप मच गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में अधिक जानकारी यह है कि यह चौंकाने वाली घटना अहमदनगर जिले के कर्जत तालुका के पिंपलवाड़ी में हुई है। 

जानलेवा हमला 

जैसे कि हमने आपको बताया यह जानलेवा हमला खुद चचेरे भाई ने गुस्से में किया है क्योंकि खेत में पाइप लाइन टूट गई थी। इस हमले में युवक की आंखों में तेजाब डाल दिया गया है, जबकि महिलाओं के सिर तलवारों से फोड़ दिए गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना से हड़कंप 

इस दिल दहला देने वाली घटना से जिले में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि एसिड अटैक में एक युवक घायल हो गया है। महिलाओं को भी पीटा गया है। अब पीड़ित अस्पताल में भर्ती है।